-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Identification Of Fake Voters In The Deep Revision Of Electoral Rolls
निशानेबाज: हर किसी के अपने सरोकार, सभी का अपना-अपना परिवार
- Written By: दीपिका पाल
Bihar Assembly Election 2025: पृथ्वी एक परिवार है इसीलिए विदेशी घुसपैठिए भी यहां आकर वोटर बन जाते हैं। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण या एसआईआर से यह फालतू का कचरा बाहर किया जा रहा है।

हर किसी के अपने सरोकार (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, आज की शहरी संस्कृति में परिवार टूटते-बिखरते जा रहे हैं। केवल हमारे नेता परिवारवाद का अच्छी तरह से ध्यान रख रहे हैं। परिवार है तो समाज है और समाज है तो देश है। हमारी उदारतापूर्ण सोच रही है- वसुधैव कुटुंबकम! समूची पृथ्वी एक परिवार है इसीलिए विदेशी घुसपैठिए भी यहां आकर वोटर बन जाते हैं। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण या एसआईआर से यह फालतू का कचरा बाहर किया जा रहा है।’
हमने कहा, ‘आपकी अटपटी बातों में कोई तारतम्य नहीं है। पुराने बड़े संयुक्त परिवारों में बच्चे, बूढे, चाचा, ताऊ, उनके बेटे बहुएं मिलाकर 25-30 लोगों का कुटुंब एक छत के नीचे रहा करता था। हर साल-दो साल में नया मेहमान जन्म लेता था और पालना हिला करता था। अतिथि आकर टिक जाते थे और महीने भर से ज्यादा रहा करते थे। कुछ दूर के रिश्तेदार भी परिवार में मुंहबोले रिश्ते से डेरा जमा लेते थे। खेती का अनाज आने से खाने की कमी नहीं पड़ती थी। मेहनती और निकम्मे, कमानेवाले और बेकार सभी तरह के लोग परिवार में खप जाते थे। कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था में घर का एक मुखिया रहता था। उसी का आदेश सभी पर चलता था। बड़ा परिवार होने से सुरक्षा गार्ड की जरूरत नहीं पड़ती थी। किसी से झगड़ा हुआ तो पूरा परिवार लाठी-डंडा लेकर उतर आता था।’
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली है सीट
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमने जैमिनी पिक्चर्स और एवीएम की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में ऐसी बड़ी ज्वाइंट फैमिली देखी है जिसमें लोग किसी गलत फहमी की वजह से लड़-झगड़ कर अलग हो जाते थे लेकिन फिल्म के अंत में सभी एकजुट होकर ग्रुप फोटो खिंचवाते थे।’ हमने कहा, ‘अब परिवार की परिभाषा पूरी तरह बदल गई है। फैमिली का मतलब पति-पत्नी और 2 बच्चे रह गया है। परिवार छोटा और जरूरतें बड़ी हो गई हैं। लोग मजबूत आर्थिक आधार और बेहतर जीवन स्तर हासिल करने के लिए देर से शादी करते हैं।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
बुजुर्गों की दादागिरी का जमाना बीत गया। नई पीढ़ी खूब कमाती और खुलकर खर्च करती है। जो बुजुर्ग बदली हुई परिस्थिति में खुद को एडजस्ट कर लेते हैं, वह सुखी रहते हैं।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, एडजस्टमेंट कहां नहीं है! प्रधानमंत्री मोदी ने भी तो नीतीशकुमार और चंद्राबाबू नायडू की पार्टियों को अपने गठबंधन में समायोजित किया है ताकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सामने एनडीए अच्छी तरह डांडिया खेल सके। याद रखिए प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि मेरा कोई अपना परिवार नहीं है, सारे 140 करोड़ भारतवासी मेरा परिवार हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Identification of fake voters in the deep revision of electoral rolls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














