-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Gautam Gambhir Test Series Loss Bcci Criticism Coach Debate
निशानेबाज: टेस्ट सीरीज हारने से बोर्ड अधीर, निशाने पर हैं मुख्य कोच गंभीर
- Written By: आंचल लोखंडे
Gautam Gambhir Criticism: दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज 2-0 हारने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर आलोचना के घेरे में है। बल्लेबाजों की नाकामी और गेंदबाजों की कमजोर प्रदर्शन पर सवाल उठा है।

टेस्ट सीरीज हारने से बोर्ड अधीर निशाने पर हैं मुख्य कोच गंभीर
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, बड़ी गंभीर बात है कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के गौतम गंभीर के माथे पर आलोचना का खप्पर फोड़ा जा रहा है। टेस्ट सीरीज में अपनी क्रिकेट टीम द अफ्रीका के हाथों बुरी तरह हार गई। अपने बल्लेबाज बुरी तरह विफल रहे। गेंदबाजों को विकेट लेने में कामयाबी नहीं मिल पाई लेकिन इसके लिए गंभीर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।’ हमने कहा, ‘क्रिकेट गेम ऑफ चान्स होता है, जिसमें हार-जीत लगी रहती है। चैम्पियन ट्रॉफी और एशिया कप में जीत दिलाने वाले गंभीर ने गंभीरतापूर्वक कोचिंग दी होगी, लेकिन खिलाड़ी ढंग से नहीं खेले तो वह क्या करेंगे! कोच सिखा सकता है, खुद खेलने नहीं जा सकता। पुराने कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भी गौतम गंभीर का बचाव किया है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह बात काफी सीरियस है कि हमें अपने घरेलू मैदान में द अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से पछाड़ दिया। बीसीसीआई इस बात को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर से नाखुश हैं। राहुल द्रविड़ या रवि शास्त्री के कोच रहते समय घरेलू मैदान से भारत नहीं हारता था।’ हमने कहा, ‘कभी-कभी भाग्य साथ नहीं देता या किस्मत दगा दे जाती है। खिलाड़ी गैरजिम्मेदारी से खेले। बल्लेबाजों ने गलत शॉट लगाकर विकेट खोया। स्पिनर विकेट नहीं ले पाए तो इसके लिए गंभीर को जिम्मेदार क्यों माना जा रहा है?
ये भी पढ़े: 1 दिसंबर का इतिहास : साल के अंतिम महीने का पहला दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, 2026 में टी-20 वर्ल्डकप में गौतम गंभीर को टीम का प्रदर्शन बढ़िया रखना होगा। इस पर उनका भविष्य निर्भर रहेगा। वहीं उनका मेक या ब्रेक का फैसला होगा। हमारे देश में एक से एक बढ़कर एक कोच हुए हैं। भीष्म पितामह ने द्रोणाचार्य की कोचिंग क्लास में कौरव-पांडवों को भेजा तो उन्होंने इतनी बढ़िया ट्रेनिंग ली कि आपस में महाभारत कर डाला। द्रोणाचार्य ने अर्जुन को नंबर वन धनुर्धर बनाने के लिए एकलव्य का अंगूठा कटवा डाला था। अपनी टीम की कोचिंग के साथ प्रतिस्पर्धी को हतोत्साहित करना भी आना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के कोच अपने खिलाड़यों को खेलने के साथ स्लेजिंग करने के लिए भी कहते हैं। टिप्पणी और गालीगलौज करने से प्रतिपक्षी खिलाड़ी उत्तेजित और परेशान होकर विकेट खो बैठता है। गौतम गंभीर भी ऐसी कोई ट्रिक आजमाएं।’ हमने कहा, गंभीर नाम होने से कोई गंभीर नहीं हो जाता और पंकज उदास नाम होने से भी कोई उदास नहीं हो जाता।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Gautam gambhir test series loss bcci criticism coach debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














