-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Foreigners Love Cows And Spread Propaganda Against Cow
आज का निशानेबाज: हर हिंदू का गंगा, गीता, गोमाता से प्यार विदेशियों का गाय पर दुष्प्रचार
- Written By: दीपिका पाल
जब दैत्यों के अत्याचार से पृथ्वी आतंकित हो गई थी तो गाय के रूप में विष्णु भगवान के पास याचना करने पहुंची कि अवतार लेकर दुष्टों का दमन करो. क्षीरसागर का मंथन करने से जो 14 रत्न निकले थे उनमें कामधेनु गाय भी थी।

आज का निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, पश्चिमी देशों का यह प्रचार अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है कि गाय से पर्यावरण को हानि पहुंचती है. उद्योगों की चिमनियों के जहरीले धुएं, पेट्रोल-डीजल वाहनों के उत्सर्जन से होनेवाले प्रदूषण को भूलकर वहां के विशेषज्ञ गाय की सांस से निकलनेवाली मिथेन गैस को पर्यावरण के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं.” हमने कहा, “गाय की महिमा को विदेशी क्या जानें! उनके लिए वह एक मवेशी है जबकि करोड़ों आस्थावान हिंदुओं के लिए वह गौमाता है। जब दैत्यों के अत्याचार से पृथ्वी आतंकित हो गई थी तो गाय के रूप में विष्णु भगवान के पास याचना करने पहुंची कि अवतार लेकर दुष्टों का दमन करो. क्षीरसागर का मंथन करने से जो 14 रत्न निकले थे उनमें कामधेनु गाय भी थी. जमदाग्नि ने राजा सहस्त्रार्जुन और उनकी सेना का भव्य स्वागत सत्कार कर स्वर्णपात्रों में भोजन कराया था।
यह चमत्कार कामधेनु की कृपा से हुआ था. कामधेनु को हथियाने के लिए राजा ने जमदग्नि की हत्या कर दी थी. जब जमदग्नि के पुत्र परशुराम बाहर से लौटे तो उन्होंने राजा सहस्त्रार्जुन से इसका बदला लिया. कामधेनु की बेटी नंदिनी थी. इक्ष्वाकु वंश के राजा और भगवान राम के पूर्वज दिलीप ने नंदिनी की बहुत सेवा की थी. जब सिंह नंदिनी को मारना चाहता था तो दिलीप ने कहा कि मुझे खा लो, नंदिनी को छोड़ दो. वास्तव में यह माया रचकर नंदिनी ने दिलीप की परीक्षा ली थी।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ईयर टैग नहीं तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं, पशुपालकों के लिए सरकार की सख्त चेतावनी
Cow Conservation Campaign: गोमाता के लिए कानून की मांग, मुजफ्फरनगर में अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
सीएम योगी पर बरसे युग तुलसी पार्टी के अध्यक्ष के. शिव कुमार, गौमाता के लिए मांगा Cow Protection Law
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
भगवान राम ने सोने से मढ़े हुए सींग वाली हजारों गाय दान में दी थीं. कृष्ण भगवान गोसेवा की वजह से गोपाल कहलाए. नंदबाबा के पास लाखों गौएं थीं. इनमें से किसी ने भी मिथेन गैस की शिकायत नहीं की. ज्योतिष शास्त्र कहता है कि इंसान के माथे से गाय का माथा बहुत बड़ा होता है इसलिए गाय पालनेवाला अत्यंत भाग्यशाली होता है. आस्थावान लोग मृत्यु के पहले गोदान करते हैं. यह मान्यता है कि गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी नदी पार की जाती है. जिस भूमि पर गाय का गोबर और गौमूत्र पड़ता है वह उपजाऊ हो जाती है। आर्गेनिक फार्मिंग के लिए गोबर की खाद का विशेष महत्व है.” पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, समुद्र से लेकर अंतरिक्ष तक प्रदूषण फैलानेवाले विदेशियों का दोहरा चरित्र यही दिखाई देता है कि ब्राजील में – आंध्रप्रदेश की ओंगोले ब्रीड की एक गाय 41 करोड़ रुपए में नीलाम हुई है. भारतीयों के लिए गीता, गंगा और गोमाता अत्यंत पूजनीय हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Foreigners love cows and spread propaganda against cow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














