- Hindi News »
- Special Coverage »
- Emergency Was Lifted On 21st March
21 मार्च का इतिहास : आज के दिन ही हटाया गया था आपातकाल, जानिए इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में
1977 में 21 मार्च को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लागू आपातकाल को हटाने का ऐलान किया था। वर्ष 1975 में 25 जून की आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी।
- Written By: दीपिका पाल

21 मार्च का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास में 21 मार्च की तारीख एक बड़ी घटना की गवाह है। दरअसल 1977 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लागू आपातकाल को हटाने का ऐलान किया था। वर्ष 1975 में 25 जून की आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे ‘काली अवधि’ की संज्ञा दी थी। अन्य घटनाओं की बात करें तो हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरूआत भी 21 मार्च के दिन ही हुई थी। पहले पुरस्कार वितरण समारोह में सिर्फ पांच श्रेणी के पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।
देश-दुनिया के इतिहास में 21 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1413: हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1791: ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।
1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम ‘नेशनल लाइब्रेरी’ है।
1857: जापान की राजधानी तोक्यो में आए विनाशकारी भूकंप में लगभग एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।
1858: लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।
1916 : शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का जन्म।
1954 : पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।
1977 : जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।
1978: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।
2006 : ट्विटर (अब एक्स) के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘‘जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।”
सम्बंधित ख़बरें
Global Oil Crisis: भारत ने किया IEA के आपात भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का स्वागत
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
11 मार्च का इतिहास : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 को वैश्चिक महामारी घोषित किया
स्मार्टफोन की यह छोटी सेटिंग बचा सकती है आपकी जान, लॉक फोन से भी परिवार को जा सकती है कॉल
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2020 : कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 283 पर पहुंची।
2024: निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड के नये आंकड़े सार्वजनिक किए।
(एजेंसी के मुताबिक)
Emergency was lifted on 21st march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: डॉलर की मजबूती और महंगाई ने घटाई सोने-चांदी की चमक, दूसरे दिन गिरावट से निवेशक परेशान
Mar 12, 2026 | 10:07 AMजापान में हुई शूटिंग, फिल्म में है क्लासिक रोमांस की झलक, जुनैद खान की ‘एक दिन’ पर बोले आमिर खान
Mar 12, 2026 | 10:02 AM70 साल पुराना राजकमल पुल अब होगा जमींदोज, तोड़ने का काम शुरू! अमरावती आने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा असर?
Mar 12, 2026 | 09:57 AMIPL 2026 का आगाज 28 मार्च से, देखें 2008 से 2025 तक के पहले मुकाबले का रोमांचक इतिहास
Mar 12, 2026 | 09:57 AMShare Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम, ईरान युद्ध और $100 पार कच्चे तेल ने तोड़ी निवेशकों की कमर
Mar 12, 2026 | 09:52 AMशराबी पति की प्रताड़ना से टूट गया सब्र का बांध; पत्नी ने मोगरी से किए सपासप वार, मौके पर ही निकला दम
Mar 12, 2026 | 09:41 AMMalegaon Scam: मुर्दे को जिंदा कर कराई 8 पॉलिसियां, फिर रची ‘नकली मौत’ की साजिश; ऐसे खुला 6 करोड़ का राज!
Mar 12, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














