

IPL Opening Match History: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबले किन 2 टीमों के बीच खेले गए हैं।
आईपीएल के इतिहास में हर सीजन का पहला मैच हमेशा दर्शकों के लिए खास रोमांच लेकर आता है। हर साल का पहला मैच न केवल सीजन की शुरुआत का संकेत देता है, बल्कि टीमों की तैयारी, खिलाड़ियों के उत्साह और मुकाबले की गंभीरता का भी परिचय देता है। आइए , जानते हैं 2008 से 2025 तक के आईपीएल के पहले मैचों की कहानी...
इन वर्षों में देखा गया है कि आईपीएल के पहले मैच हमेशा रोमांचक रहते हैं और कभी बड़े अंतर से जीत मिलती है, तो कभी एक-दो रन या विकेट से नजदीकी मुकाबला होता है। यह सीजन की शुरुआत दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों के लिए उत्साह और उम्मीदों से भरी होती है। अब आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। उम्मीद है कि यह सीजन बाकी सीजनों से भी अच्छा हो और इस सीजन में रोमांच अन्य सीजन से ज्यादा देखने को मिले।