-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Rbi Directs Paytm Payments Bank To Stop Onboarding New Customers
निरंकुश पेमेंट बैंक, सो रही सरकार, असुरक्षित होता जा रहा डिजिटल लेन-देन
- Written By: नवभारत डेस्क
रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से उसके सूचना प्रौद्योगिकी सिस्टम का ऑडिट कराने के लिए कहा है.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए ग्राहक बनाने पर भारतीय रिजर्व बैंक की रोक ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि एक नियामक संस्था को किसी बैंक या फिनटेक कंपनी पर रोक लगाने के हालात क्यों पैदा हो जाते हैं. एक नियामक संस्था आखिर इतना समय क्यों ले लेती है, जब आम लोगों के आर्थिक हित बड़े पैमाने पर इन संस्थाओं के साथ जुड़ जाते हैं.
लोगों के दिमाग में सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर सरकार या प्रतिनिधि नियामक संस्था अब तक कर क्या रही थी? उसका निगरानी विभाग क्यों सोया हुआ था. रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से उसके सूचना प्रौद्योगिकी सिस्टम का ऑडिट कराने के लिए कहा है. उसे पेटीएम के मॉनिटरिंग सिस्टम को लेकर कुछ चिंताएं हैं. किंतु यह काम तो काफी पहले ही किया जा सकता था. दिसंबर में ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने घोषणा की थी कि उस महीने में यूपीआई लेन-देन की संख्या 92.6 करोड़ हो गई है. यह बहुत बड़ी संख्या है. तब रिजर्व बैंक ने यह सवाल क्यों नहीं उठाया कि पेटीएम का मॉनिटरिंग सिस्टम या सूचना प्रौद्योगिकी का प्लेटफार्म पर्याप्त सुरक्षित है या नहीं.
डिजिटल भुगतान का चलन भारत में तेजी से बढ़ रहा है और लोग इसे अपना रहे हैं. यह स्वीडन या दक्षिण कोरिया के मुकाबले अब भी बहुत कम है, लेकिन भारत में डिजिटल भुगतान का लोकप्रिय हो रहा है, साधारण लोग भी इसे अपना रहे हैं. रिजर्व बैंक और सरकार को इस दिशा में सतर्क रहना चाहिए कि ये पेमेंट्स बैंक ज्यादा सुरक्षित हों और वित्तीय क्षेत्र के डिजिटलीकरण की साख को नुकसान न पहुंचाते हों.
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
देश में यूपीआई के जरिए जो लेन-देन होता है, उसमें पेटीएम की हिस्सेदारी 12 प्रश है और वह यूपीआई लेन-देन में तीसरे नंबर पर है. हम अनुमान लगा सकते हैं कि कितनी बड़ी तादाद में लोग डिजिटल भुगतान सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे होंगे. यह सवाल सिर्फ पेटीएम का नहीं है. भारत के वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाली तमाम कंपनियों व संस्थाओं के लिए है. खासतौर से फिनटेक कंपनियों के मामले में सरकार और रिजर्व बैंक को समय रहते कदम उठाते रहने चाहिए.
Editorial rbi directs paytm payments bank to stop onboarding new customers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














