-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Gautam Adani Scam Probe In Trouble Over Sharad Pawar Jpc
अदानी घोटाले की जांच शरद पवार JPC को लेकर अड़चन में
- Written By: नवभारत डेस्क

अदानी मामले को लेकर विपक्ष की लगातार जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) द्वारा जांच कराए जाने की मांग को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने व्यर्थ बताया है जिससे विपक्षी एकता की धार कुंद हो गई है. पवार के इस रूख से कांग्रेस भी सोच में पड़ गई है कि क्या पवार बीजेपी और मोदी सरकार के प्रति नरम पड़ गए हैं? यदि ऐसा है तो क्यों? पवार अपने वक्तव्यों और भाषणों से अपने समर्थकों और विरोधियों दोनों को असमंजस में डालते हैं. उनकी मंशा समझ पाना आसान नहीं है. क्या वे अपना महत्व बनाए रखने के लिए ऐसा करते हैं अथवा कांग्रेस के लिए मुसीबतें खड़ी करने के लिए? वे कांग्रेस के साथ रहना भी चाहते हैं और उसके लिए दिक्कतें पैदा करने में पीछे भी नहीं रहते.
पवार अदानी समूह के समर्थन में भी दृढ़ता से सामने आए और इस ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की आलोचना की. उन्होंने जेपीसी को लेकर कांग्रेस की एक तरफा मांग को लेकर कहा कि वे महाराष्ट्र के अपने सहयोगी दल कांग्रेस के विचारों के साथ नहीं हैं. एनसीपी ऐसा दूसरा विपक्षी दल है जो अदानी मामले पर जेपीसी की जगह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली जांच की पैरवी कर रहा है. इससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी ऐसी मांग की थी.
पवार का बयान ऐसे समय सामने आया है जब लगभग 20 विपक्षी दल अदानी के मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर हैं और जेपीसी गठन की मांग कर रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि केवल जेपीसी जांच ही अदानी घोटाले कमा पर्दाफाश कर सकेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पवार का विचार चाहे जो भी हो, सिर्फ जेपीसी ही घोटाले की जांच कर सकती है. शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के सांसद संजय राऊत ने कहा कि पवार ने सिर्फ विकल्पो का सुझाव दिया. महाविकास आघाड़ी में कोई दरार नहीं है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो नेता व दल अदानी का विरोध कर रहे हैं उन्हें पवार की टिप्पणी पर ध्यान देना चाहिए.
सम्बंधित ख़बरें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
पवार बहुत वरिष्ठ नेता हैं और अवश्य ही उन्होंने काफी अध्ययन के बाद अदानी मुद्दे पर राय व्यक्त की होगी. शरद पवार ने खुद अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि जेपीसी में 21 सदस्य रहते हैं. इनमें से 15 एनडीए के रहेंगे तथा 6 सदस्य विपक्ष के रहेंगे. इस असंतुलन के रहते जांच का नतीजा क्या निकलेगा, इसे लेकर संदेह है. जेपीसी का फैसला बहुमत के आधार पर होता है. जेपीसी की तुलना में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ज्यादा सक्षम और नतीजे देनेवाली होगी. बीजेपी की मेजारिटी देखते हुए जेपीसी से कुछ नहीं होने वाला. पवार के रूख से बीजेपी को बल मिलेगा लेकिन विपक्ष के बाकी दल इसे लेकर अचंभित हैं.
Editorial gautam adani scam probe in trouble over sharad pawar jpc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














