-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Dharmendra Broke The Image Of The Chocolate Hero Of Hindi Films And Made A Place For Himself
संपादकीय: अभिनय की त्रिवेणी थे ही-मैन धर्मेंद्र
- Written By: दीपिका पाल
Bollywood Actor Dharmendra: धर्मेंद्र ने धर्मवीर में जितेंद्र के साथ, मेरा नाम जोकर में राजकपूर के साथ, राम बलराम, दोस्ताना और शोले में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया।

अभिनय की त्रिवेणी थे ही-मैन धर्मेंद्र (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: एक ऐसा अभिनेता जो एक्शन के अलावा कॉमेडी ही नहीं, संवेदनशील भूमिका भी बखूबी निभा सकता था, उस हरफनमौला का नाम धर्मेंद्र था।फिल्म ‘बंदिनी’ का संवेदनशील डॉक्टर, शोले का दमदार पात्र वीरू, चुपके-चुपके का शुद्ध हिंदी बोलनेवाला नकली ड्राइवर, फिल्म प्रतिज्ञा का पियक्कड़ बहुरुपिया इंस्पेक्टर, सीता और गीता का मदारी ऐसी विविध भूमिकाओं को अत्यंत कुशलता से निभानेवाला महान एक्टर नहीं रहा।कसरती बदनवाले धर्मेंद्र ने हिंदी फिल्मों के चाकलेटी हीरो की छवि तोड़कर अपने लिए मुकाम बनाया।
उनकी पहली फिल्म थी- शोला और शबनम! फिर आई ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’।फिल्म ‘काजल’ में जब काम मिला तो अपनी डॉयलागबाजी के लिए मशहूर राजकुमार ने धर्मेंद्र को देखते ही डायरेक्टर पर फिकरा कसा था- कैसे-कैसे पहलवान उठाकर ले आते हो, ये एक्टिंग क्या जानें! शीघ्र ही धर्मेंद्र ने अपना लोहा मनवा दिया।उन्होंने मीनाकुमारी, माला सिन्हा, रेखा, सायराबानो, आशा पारेख, राखी जैसी अपने समय की टॉप हीरोइनों के साथ काम किया लेकिन उनकी फिल्मी जोड़ी हेमा मालिनी के साथ बनी।जुगनू, सीता और गीता, रजिया सुल्तान, शोले जैसी कितनी ही फिल्मों के बाद हेमा उनकी जीवन संगिनी बनीं।
धर्मेंद्र ने धर्मवीर में जितेंद्र के साथ, मेरा नाम जोकर में राजकपूर के साथ, राम बलराम, दोस्ताना और शोले में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया।‘मधुर मिलन’ एक मात्र फिल्म थी जिसमें धर्मेंद्र और दिलीपकुमार साथ नजर आए।धर्मेंद्र ने ‘आई मिलन की बेला’ में निगेटिव रोल किया था।फिल्म ‘सत्यकाम’ में वह आदर्श सिद्धांतवादी युवक बने थे।ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन फिल्मों का लगभग 65 वर्षों का शानदार सफर उन्होंने तय किया।उनकी अंतिम फिल्म ‘रॉकी और रानी’ की प्रेमकहानी थी जिसमें उन्हें उम्र के अंतिम पड़ाव में अपनी पुरानी प्रेमिका (शबाना आजमी) मिल जाती है।इस फिल्म में उन्हें अल्जाइमर का शिकार बताया गया था।कृष्णा शाह निर्मित शालीमार उनकी अंतरराष्ट्रीय फिल्म थी।इसमें रेक्स हैरिसन व जॉन सेक्स जैसे हालीवुड अभिनेता उनके साथ थे।प्रोड्यूसर के रूप में भी धर्मेंद्र ने फिल्में बनाई थीं जिनमें ‘अपने’ का समावेश था।
सम्बंधित ख़बरें
9 जुलाई का इतिहास : सिनेमा, शेयर बाजार और आजादी… जानिए आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
18 घंटे लगातार शूटिंग… रानी मुखर्जी ने सुनाया ‘मर्दानी 3’ के क्लाइमैक्स का दमदार किस्सा
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
शर्टलेस बॉडी का सर्वप्रथम प्रदर्शन धर्मेंद्र ने फूल और पत्थर में किया था।बाद में सलमान खान, टाइगर श्राफ ने यह ट्रेंड अपनाया।धर्मेंद्र की शानदार पर्सनैलिटी, कसरती बदन व एक्शन फिल्मों में सजीव अभिनय की वजह से उन्हें ही-मैन कहा जाने लगा।फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ में चेहरे पर काला रंग लगाकर याकूत नामक हब्शी गुलाम का रोल करने में भी उन्होंने संकोच नहीं किया।फिल्म शोले का पानी की टंकी पर चढ़कर उन्होंने जैसा कॉमेडी सीन किया, वह दर्शकों को भुलाए नहीं भूलता।धर्मेंद्र के निधन के साथ प्रभावशाली अभिनय कला का एक अध्याय समाप्त हो गया।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Dharmendra broke the image of the chocolate hero of hindi films and made a place for himself
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Jul 10, 2026 | 12:52 PMAryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMजम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMWardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
Jul 10, 2026 | 12:48 PMकेरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
Jul 10, 2026 | 12:47 PMओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Jul 10, 2026 | 12:46 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














