-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Do These Things To Avoid Alzheimers In Old Age Otherwise Life Can Become Very Bad If Memory Is Lost
बुढ़ापे में Alzheimer’s से बचने के लिए करें ‘ये’ काम, वरना यादाश्त खो जाने पर बहुत बुरी हो सकती है ज़िंदगी
- Written By: सीमा कुमारी
डिमेंशिया यानी अल्जाइमर मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें लोगों की मेमोरी पावर कमजोर होने के साथ ही सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है। बता दें, इस बिमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवाओं से लक्षणों को मैनेज करने और लाइफ क्वालिटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। उचित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

बुढ़ापे में Alzheimer's से बचने के लिए करें 'ये' काम, वरना यादाश्त खो जाने पर बहुत बुरी हो सकती है ज़िंदगी
डिमेंशिया यानी अल्जाइमर मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें लोगों की मेमोरी पावर कमजोर होने के साथ ही सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है। आमतौर पर,ये बीमारी बुढ़ापे में व्यक्ति को अपना शिकार बनाती है। लेकिन, मौजूदा समय में युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीमारी में दिमागी फंक्शन प्रभावित होने की वजह से, मरीज रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम, जैसे सड़क पार करना, बाजार से सामान लाना आदि भी ठीक से नहीं कर पाता। हालांकि, अभी तक अल्जाइमर डिजीज का कोई सटीक इलाज नहीं है, लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसके रिस्क को कम किया जा सकता है। आइए जानते है लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कैसे इसके रिस्क को कम किया जा सकता है।
कैसे करें अल्जाइमर से बचाव
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
मुंबई में नकली दूध रैकेट का भंडाफोड़: अमूल-गोकुल के पैकेटों में पानी मिलाकर बेचता था आरोपी गिरफ्तार
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
मुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
फल और सब्जियां
अपने डाइट में अलग-अलग और रंग-बिरंगे फल और सब्जियां शामिल करें। इनमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो ब्रेन सेल्स को नुकसान से बचाते हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ दिमाग के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इससे अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स
मछली, अलसी के बीज और अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ब्रेन सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
सेचुरेटेड और ट्रांस फैट्स कम खाएं
सेचुरेटेड और ट्रांस फैट्स से भरपूर फूड आइटम्स को कम से कम मात्रा में डाइट में शामिल करें, क्योंकि ये दिमाग के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
नियमित एक्सरसाइज
चलना, दौड़ना, स्वीमिंग और साइकिलिंग जैसी कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मॉडिरेट इंटेंसिटी की एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।
भरपूर नींद लें
रोज रात 7-9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। अच्छी नींद दिमाग के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
स्मोकिंग न करें और शराब न पीएं
स्मोकिंग ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंचाता है और अल्जाइमर डिजीज के जोखिम को बढ़ाता है।
इसके अलावा, शराब पीना भी दिमागी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है।
Do these things to avoid alzheimers in old age otherwise life can become very bad if memory is lost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
Jul 10, 2026 | 01:45 PMमुंबई में नकली दूध रैकेट का भंडाफोड़: अमूल-गोकुल के पैकेटों में पानी मिलाकर बेचता था आरोपी गिरफ्तार
Jul 10, 2026 | 01:44 PMबंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
Jul 10, 2026 | 01:41 PMमुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
Jul 10, 2026 | 01:40 PMमहाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 150 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रिक बोट फैक्ट्री, बदल जाएगी मुंबई वॉटर मेट्रो की सूरत
Jul 10, 2026 | 01:40 PMखेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Jul 10, 2026 | 01:35 PMRaghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Jul 10, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM










