- Hindi News »
- Special Coverage »
- Congress Leader Jairam Ramesh Attacked The Modi Government
निशानेबाज: जयराम रमेश ने की वाजपेयी की याद, मोदी का अटल से अलग अंदाज
Jairam Ramesh Statement: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वाजपेयी एक अलग पीएम थे और उस वक्त एक अलग भाजपा थी।
- Written By: दीपिका पाल

कांग्रेस नेता जयराम का बयान (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वाजपेयी एक अलग पीएम थे और उस वक्त एक अलग भाजपा थी। हमें लगता है कि बदलते वक्त से जयराम तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं और अतीत के अंधेरे में अटक और भटक रहे हैं। उन्हें मोदी खटक रहे हैं।’ हमने कहा, ‘हर नेता की अपनी खूबी या विशेषता होती है। सबका अपना-अपना व्यक्तित्व होता है। वाजपेयी स्वप्नदर्शी कल्पनाशील कवि हृदय नेता थे जबकि मोदी प्रैक्टिकल नेता हैं।
अटल अपनी कविता में एलान करते थे- तन भी हिंदू, मन भी हिंदू! मोदी ने ऐसी घोषणा करने की बजाय राम मंदिर बनवाने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटवाने, 3 तलाक के खिलाफ कानून बनवाने जैसे कदम उठाए। समान नागरी कानून की दिशा में कदम बढ़ने लगे हैं। उत्तराखंड की धामी सरकार ने इसे लागू भी कर दिया। अटल ने पाकिस्तान से लगी सीमा एलओसी पर सेना तैनात की थी लेकिन मोदी ने सेना को पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का फ्री हैंड दिया। आतंक को चूर-चूर करने के लिए आपरेशन सिंदूर हुआ।’
सम्बंधित ख़बरें
‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शाही शादी के बाद पीएम मोदी से की मुलाकात, हैदराबाद रिसेप्शन का दिया न्योता
‘BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’
भारत-कनाडा रिश्तों में नई मिठास! PM मार्क कार्नी का मुंबई दौरा शुरू, मोदी के साथ ऐतिहासिक मुलाकात पर नजरें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अटलबिहारी वाजपेयी के भाषण सम्मोहित करने वाले हुआ करते थे। नानाजी देशमुख, दत्तोपंत ठेंगड़ी, गोविंदाचार्य जैसे संघ के नेताओं को वाजपेयी की कार्यशैली पसंद नहीं आती थी। अटल के रहते आडवाणी का पीएम बनने का अरमान पूरा नहीं हो पाया। एक बार खुद वाजपेयी ने कहा था कि लोग मेरे बारे में कहते हैं कि अटल अच्छा है लेकिन उसकी पार्टी गलत है तो बताइए इस अच्छे अटल का आप करेंगे क्या? अटल ने कहा था कि मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा जो जोड़तोड़ से हासिल की जाती है।’
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
हमने कहा, ‘वाजपेयी मस्तमौला थे और संघ के अनुशासन के दायरे में बंधे हुए नहीं थे। आज मोदी इतने शक्तिशाली हो गए हैं कि उनको बीजेपी की जरूरत नहीं है बल्कि बीजेपी को मोदी की जरूरत है। उन्होंने पीएम के रूप में इंदिरा गांधी का रिकार्ड पार कर लिया। उनके सामने विपक्ष विभाजित है और बीजेपी की अधिकांश राज्यों में सरकार है। ऐसी हालत में बीजेपी 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। मोदी के मन की बात सुनिए और उनके विजन को देखिए जो 2047 तक भारत को विश्व में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखते हैं।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह मत भूलिए कि अटल-आडवाणी बीजेपी की नींव के पत्थर रहे हैं। विजन तो वाजपेयी का भी था तभी तो वह कहते थे- काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Congress leader jairam ramesh attacked the modi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मार्च में कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा असर
Feb 27, 2026 | 10:22 PMअकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
Feb 27, 2026 | 10:09 PMजानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
Feb 27, 2026 | 10:08 PMचेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Feb 27, 2026 | 10:07 PM‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
Feb 27, 2026 | 10:03 PMIPL 2026 की शुरुआत में होगी देरी, अब 26 मार्च की जगह इस दिन होगा टूर्नामेंट का आगाज
Feb 27, 2026 | 10:00 PMThane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?
Feb 27, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM













