- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chief Justice Democracy Charpai Comment
निशानेबाज: चीफ जस्टिस ने बात समझाई अपना लोकतंत्र है चारपाई!
Democracy Charpai Analogy: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने लोकतंत्र या डेमोक्रेसी की बहुत अच्छी स्वदेशी व्याख्या की है। उन्होंने इसे चारपाई के समान बताया। यह टिकाऊ पाए और लचीली होती है।
- Written By: दीपिका पाल

लोकतंत्र है चारपाई (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने लोकतंत्र या डेमोक्रेसी की बहुत अच्छी स्वदेशी व्याख्या की है। उन्होंने इसे चारपाई के समान बताया जिसमें मजबूत लकड़ी का फ्रेम या चौखट, टिकाऊ पाए और लचीली लेकिन मजबूत रस्सियों का ढांचा रहता है। यह ऐसा ढांचा या स्ट्रक्चर है जो कड़ा भी है और लचीला भी! इस व्याख्या पर आप अपनी राय बताइए। ’
हमने कहा, ‘चारपाई या खटिया आराम करने के लिए होती है। लोकतंत्र जीवंत और क्रियाशील तभी बनेगा जब वह चारपाई छोड़कर उठ जाए। चारपाई या खटिया रात में उपयोगी है। सुबह उठते ही इसे खड़ा कर देना चाहिए। चुनाव में जब कोई पार्टी बुरी तरह हार जाती है तो कहते हैं कि जनता ने उसकी खटिया खड़ी बिस्तरा गोल कर दिया। इन दिनों ठंड का मौसम चल रहा है। गोविंदा की एक फिल्म का गाना था- सरकाय लेव खटिया जाड़ा लगे, जाड़े में बलमा प्यारा लगे!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आप चीफ जस्टिस के कथन का मर्म नहीं समझे, इसीलिए ऐसी बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। चारपाई के समान लोकतंत्र के 4 पाए होते हैं। यह हैं- कार्यपालिका, व्यवस्थापिका, न्यायपालिका के अलावा स्वतंत्र व निष्पक्ष प्रेस। चीफ जस्टिस ने चारपाई में बुनी जानेवाली रस्सी का उल्लेख किया। राजनीति में पार्टियों के बीच रस्साखींच की प्रतियोगिता चलती रहती है जिसे अंग्रेजी में टग ऑफ वार कहते हैं। बड़े ही सारतत्व के साथ चीफ जस्टिस ने चारपाई का उदाहरण देकर मजबूत ढांचे के बारे में बताया है। हमारे संविधान में चाहे जितने भी संशोधन कर लिए जाएं लेकिन उसका मूल ढांचा अपरिवर्तित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jalna में बड़ा बयान, आंबेडकर विचारों से बनेगा समतामूलक समाज: बोले कन्हैया कुमार
नवभारत विशेष: हम मिलकर भारत की नारी शक्ति को सशक्त करें, दशकों पुराना संकल्प पूरा करें
आखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
‘स्कूलों में वंदे मातरम जरूरी नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका; कहा- क्यों करें सुनवाई
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
यह ढांचा स्वतंत्रता, समानता व भ्रातृभाव अर्थात लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रैटर्निटी से बना है। यह बहुत मजबूत फ्रेमवर्क है। केशवानंद भारती केस से इस मूलभूत ढांचे या बेसिक स्ट्रक्चर की पुष्टि हुई थी। इससे आदर्शवाद और शक्ति के बीच संतुलन परिभाषित हुआ था। अब बताइए कि आप चारपाई का अर्थ ठीक से समझे या नहीं?’ हमने कहा, ‘जनता को चारपाई की उपयोगिता अच्छी तरह से मालूम है। मोदी की चाय पे चर्चा का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने ‘खाट पे चर्चा’ शुरू की थी। जहां भी राहुल गांधी की सभा होती थी वहां सैकड़ों खटिया बिछा दी जाती थीं। सभा खत्म होते ही पब्लिक यह खटिया उठाकर सीधे अपने घर ले जाती थी। ’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Chief justice democracy charpai comment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
Apr 24, 2026 | 02:17 PMगोंडपिपरी: करंजी MIDC भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज, किसानों ने जनसुनवाई बिना प्रक्रिया रोकने की चेतावनी
Apr 24, 2026 | 02:11 PM15 मिनट की लापरवाही ने छीन ली जिंदगी, पानी की बाल्टी में डूबने से 11 महीने की मासूम की मौत
Apr 24, 2026 | 02:09 PMपुणे में 83 किमी PMRDA Ring Road के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, ट्रैफिक समस्या को मिलेगी राहत
Apr 24, 2026 | 02:05 PMचोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
Apr 24, 2026 | 02:05 PMUP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PMमराठी का सम्मान करें, पर सख्ती न करें, संजय निरुपम ने अपनी ही सरकार के मराठी टेस्ट पर उठाए सवाल
Apr 24, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM














