-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chief Advisor La Mohammad Yunus To The Interim Government Of Bangladesh Announced The Birth Of A New Bangladesh
संपादकीय: नया बांग्लादेश की घोषणा भारत के खिलाफ साजिश
- Written By: दीपिका पाल
China-Pakistan Relations: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार ला मोहम्मद यूनुस ने 'नया बांग्लादेश' के जन्म की घोषणा करते हुए संयुक्त घोषणापत्र जुलाई चार्टर जारी किया है

नया बांग्लादेश की घोषणा भारत के खिलाफ साजिश (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार ला मोहम्मद यूनुस ने ‘नया बांग्लादेश’ के जन्म की घोषणा करते हुए संयुक्त घोषणापत्र जुलाई चार्टर जारी किया है जिस पर 25 पार्टियों के नेताओं के हस्ताक्षर हैं। इससे हसीना वाजेद की पार्टी अवामी लीग को बाहर रखा गया है। यह एक बड़ी साजिश है जिसमें यूनुस ने चीन को अपना आर्थिक भागीदार बनाने की इच्छा व्यक्त करते हुए भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों तथा नेपाल व भूटान को नए गठबंधन की धुरी बताया है। बांग्लादेश चाहता है कि चीन के प्रभाव में यह सारा क्षेत्र आ जाए और उसे वह अपना चटगांव बंदरगाह देकर खुश करे। नए बांग्लादेश के नाम पर वह भारत के लिए नई चुनौती पेश कर रहे हैं। बांग्लादेश का नेतृत्व चाहता है कि पूर्व प्रधानमंत्री हसीना को भारत उसके हवाले कर दे ताकि ढाका में उन्हें मौत की सजा दी जा सके।
हसीना की पार्टी अवामी लीग ने धरना आंदोलन का इस जुलाई चार्टर का विरोध किया। मोहम्मद यूनुस चीन और पाकिस्तान को खुश करने में लगे हैं। वह पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रति लगाव रखते हैं और चाहते हैं कि वह बांग्लादेश की सेना से संपर्क रखे। पाकिस्तानी सेना के अफसरों ने एक प्रतिनिधि मंडल को भी यूनुस ने ढाका बुलवाया था। बांग्लादेश में चुनाव कराने की मांग को वह लगातार टाल रहे हैं। यूनुस की मनमानी नीतियों के खिलाफ बांग्लादेश में फिर विरोध पनपने लगा है और इस बात के आसार हैं कि जिस तरह नेपाल में जेन-जी या नौजवान पीढ़ी ने बगावत की वैसा ही बांग्लादेश में भी होगा।
जुलाई चार्टर में सुधार के 80 से अधिक प्रस्ताव हैं जिनमें लोकतांत्रिक कदमों, मानवाधिकारों व मूलाधिकारों की बात कही गई है तथा प्रशासन के सभी क्षेत्रों में संतुलन लाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही भारत विरोधी भावनाएं भी इनमें शामिल हैं। पाकिस्तान से मोहम्मद यूनुस के लगाव की वजह से 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भाग लेनेवाले पूर्व सैनिक नाराज हैं। अंतरिम सरकार ने लगातार उनकी उपेक्षा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
तस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
जुलाई चार्टर के नाम पर वह बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, शेख मुजीब के संघर्ष और बलिदान को पूरी तरह मिटा देना चाहते हैं। पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेशियों पर जो अमानुषिक अत्याचार किए थे और भारत ने कैसे पूर्व पाकिस्तान को आजाद कर बांग्लादेश बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया था, उसे भुलाकर यूनुस अपने देश को चीन व पाकिस्तान की कठपुतली बनाने में लगे हैं। भारत को समय रहते इस संकट का इलाज खोजना होगा।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Chief advisor la mohammad yunus to the interim government of bangladesh announced the birth of a new bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMकपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
Aug 05, 2026 | 12:25 PMप्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
Aug 05, 2026 | 12:25 PMGraveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














