- Hindi News »
- World »
- Yunus Venomous Comment On Hindu Massacre Calls Indias Claims Lies
एक तो चोरी…ऊपर से सीनाजोरी, हिंदुओं के कत्लेआम पर युनुस का जहरीला बयान, बोले- भारत फैला रहा झूठ
- Written By: अक्षय साहू
Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने हिंदुओं पर हुई हिंसा को फर्जी बताया और भारत पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। यूनुस ने इसे भारतीय प्रोपेगेंडा बताया।

बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh: बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को झूठा बताया। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं से कहा कि मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो। यूनुस ने बयान अमेरिका में एक लाइव इंटरव्यू के दौरान दिया।
अमेरिकी पत्रकार मेहंदी हसन ने मुहम्मद यूनुस से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि पिछले साल नवंबर में करीब 30 हजार हिंदू आपके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। आपकी सरकार में उनके खिलाफ हिंसा हुई। यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए “बर्बरता” शब्द का इस्तेमाल किया। क्या यह आपके नियंत्रण में है?
हिंदुओं के खिलाफ नहीं हुई हिंसा: यूनुस
इस पर मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा,सबसे पहली बात ये है कि ये सभी खबरें झूठी हैं। जब अमेरिकी पत्रकार ने उनसे पूछा कि मैंने डोनाल्ड ट्रंप के शब्द आपको बताए और आप इसे फेक न्यूज बता रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप को मालूम है कि बांग्लादेश में इस वक्त क्या चल रहा है?
सम्बंधित ख़बरें
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
अमेरिकी पत्रकार ने अपने सवाल को दोहराते हुए पूछा कि क्या आप ये कह रहे हैं कि बांग्लादेश में कोई हिंसा नहीं हुई? इस पर मुहम्मद यूनुस ने भारत पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की खासियत है फेक न्यूज फैलाना। झूठी खबरों की बारिश हो रही है। भारत इस चीज को लेकर लगातार माहौल बनाने की कोशिश करता है। बांग्लादेशी हिंदुओं को यूनुस ने मैसेज दिया, मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो। कहो कि तुम बांग्लादेश के नागरिक हो और सुरक्षा के हकदार हो। खुद को अलग-थलग मत करो।
यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती देख भड़के शहबाज, गुस्से में कर दी ये हरकत, बढ़ सकता है तनाव
वर्ल्ड फूड फोरम में शामिल होंगे यूनुस
मुहम्मद यूनुस वर्ल्ड फूड फोरम में शामिल होने के लिए इटली दौरे पर जा रहे हैं। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार वे वहां बतौर अतिथि शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान खाना, सुरक्षा और गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
Yunus venomous comment on hindu massacre calls indias claims lies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













