-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Capturing Dawood Unnecessarily The Opponents Are Caught In The Name Of His Connection
दाऊद को पकड़ना गैरजरूरी उससे कनेक्शन के नाम पर पकड़े जाते हैं विरोधी
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हमारे पास महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के प्रति सहानुभूति रखने या बीजेपी और एनसीपी की लड़ाई में जबरन अपनी नाक घुसेड़ने का कोई कारण नजर नहीं आता. मुद्दा सिर्फ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का है. दाऊद से संबंध रखने और टेरर फंडिंग के आरोप में ईडी ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है. आप तो जानते हैं कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को बीजेपी सख्त नापसंद करती है. उसके संकेत पर सारी केंद्रीय एजेंसियां चलती हैं. इतना समझ लीजिए कि राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार है तो असली विकासवादी सरकार केंद्र में है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि देश को असली आजादी 2014 में मोदी सरकार आने से मिली. दाऊद से कनेक्शन रखने वाले लोग उसके निशाने पर हैं.’’
हमने कहा, ‘‘जब ऐसी बात है तो सीधे-सीधे दाऊद को ही पकड़कर क्यों नहीं ले आते? प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा से लौटते समय पाकिस्तान में विमान लैंड करवाकर वहां के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ के घर उनकी बेटी की शादी में आशीर्वाद देने गए थे. उस समय उन्होंने नवाज शरीफ से ऐसी कोई बात नहीं की थी कि मुंबई के सीरियल बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद को हमारे हवाले कर दो! शायद इसके बदले नवाज शरीफ भी भारत से अपने कुछ लोगों को रिहा करने की मांग करते. आखिर कंधार विमान अपहरण मामले में भी तो ऐसा ही लेनदेन हुआ था.’’
सम्बंधित ख़बरें
दाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
सलीम डोला ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से संबंधों से किया इनकार, जांच एजेंसियां कर रहीं पड़ताल
गरीब नगर कार्रवाई का बदला लेने की फिराक में था पाकिस्तान में बैठा दाऊद इब्राहिम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
तुर्किये में दबोचा गया दाऊद का सबसे खास गुर्गा सलीम डोला, दुबई से चलाता था ड्रग्स का काला साम्राज्य
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, बीजेपी जैसी पुण्यात्मा पार्टी के संकल्प और इरादों पर शक मत कीजिए. एक समय गोपीनाथ मुंडे ने देश के तत्कालीन रक्षा मंत्री शरद पवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दाऊद के 2 साथियों को संरक्षण देते हुए उनके साथ हवाई प्रवास किया था. मुंडे ने यह भी घोषणा की थी कि यदि हमारी सत्ता आई तो हम दाऊद को बांधकर यहां ले आएंगे. जब बीजेपी सरकार बनी तो किसी ने मुंडे से नहीं पूछा कि दाऊद को पकड़ने का उनका आश्वासन कहां हवा हो गया?’’
हमने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने बारामती में खुद यह कहा था कि वे शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति में आए हैं. सोचिए कि पवार को लेकर स्व. मुंडे और मोदी के विचार कितने अलग हैं!’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, भारतीय राजनीति में उठापटक के लिए दाऊद का सलामत रहना आवश्यक है. उसके नाम पर कभी भी किसी को लपेटा जा सकता है.’’
Capturing dawood unnecessarily the opponents are caught in the name of his connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














