-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Attack On Saif Ali Khan Raises Questions About Security Fear Is Spreading Among Public
सैफ अली खान पर हमले से सुरक्षा पर उठते सवाल, आम जनता में व्याप्त हो रहा भय
- Written By: अभिषेक सिंह
जो कुछ सैफ के साथ हुआ उससे केवल उनके फैन्स ही नहीं बल्कि हर कोई चिंतित है। अगर ऐसा कुछ उनके साथ हो सकता है, तो हम सब अपने गार्ड्स, कैमरा व इलेक्ट्रॉनिक सिक्यूरिटी सिस्टम्स के साथ कितने सुरक्षित हैं?

सैफ अली खान (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: एक हमले ने बॉलीवुड में खौफ की लहर दौड़ा दी। हाई- प्रोफाइल सोसाइटीज में भी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंताएं व्याप्त हैं। मुंबई के बांद्रा में एक 13-मंजिला सतगुरु शरण बिल्डिंग है, जिसके ऊपर के चार फ्लोर्स पर एक्टर्स सैफ अली खान व करीना कपूर का पेंटहाउस है, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों- तैमूर व जहांगीर और स्टाफ के साथ रहते हैं।
एफआईआर के मुताबिक, 16 जनवरी की रात लगभग 2.30 बजे एक 35-40 साल का, इकहरे बदन व सांवले रंग का व्यक्ति, चोरी के इरादे से, ग्राउंड फ्लोर की डक्ट का इस्तेमाल करते हुए 11वें फ्लोर पर पहुंचा और फिर टॉयलेट की खिड़की से होता हुआ सैफ के फ्लैट में दाखिल हो गया, वह सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे में प्रवेश कर रहा था कि उसे हाउस मेड एलियम्मा फिलिप्स ने देख लिया। चोर जहांगीर की जान बख्शने के लिए 1 करोड़ रुपये फिरौती की मांग कर रहा था, उसके हाथ में चाकू था।
एलियम्मा ने शोर मचाया तो अपने बेटे को बचाने के लिए सैफ दौड़े हुए आये। अज्ञात व्यक्ति ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ के शरीर पर चाकू से छह घाव हुए, जिनमें से दो अधिक गहरे थे, एक कलाई पर और दूसरा रीढ़ की हड्डी के पास। चाकू सैफ की रीढ़ की हड्डी में फंस गया। चोर को काबू कर लिया गया, उसे एक कमरे में बंद करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह सीढ़ियों के रास्ते फरार होने में सफल हो गया। उसे छठे फ्लोर की सीढ़ियों पर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
इब्राहीम को जैसे ही अपने पिता पर हमले की सूचना मिली, वह दौड़े हुए आये। वह ऑटो से सैफ को लीलावती अस्पताल लेकर गए क्योंकि उस समय किसी कार चालक की व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल ले जाते समय भी सैफ की कमर में चाकू फंसा हुआ था। अस्पताल में सुबह लगभग 3.30 बजे सैफ का ऑपरेशन आरंभ हुआ। चाकू बाहर निकाला गया और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को रिपेयर किया गया। दो अन्य गहरे घावों, एक बायें हाथ पर और दूसरा गर्दन, को भी रिपेयर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सैफ अब खतरे से बाहर हैं।
भय व्याप्त होने लगा है
जो कुछ सैफ के साथ हुआ उससे केवल उनके फैन्स ही नहीं बल्कि हर कोई चिंतित है। अगर ऐसा कुछ उनके साथ हो सकता है, तो हम सब अपने गार्ड्स, कैमरा व इलेक्ट्रॉनिक सिक्यूरिटी सिस्टम्स के साथ कितने सुरक्षित हैं? पुलिस का कहना है कि हमलावर घर में चोरी के इरादे से घुसा था और पहले उसने नर्सरी में प्रवेश किया, जहां परिवार की मेड ने उसे देखा और शोर मचा दिया। मुंबई की कानून व्यवस्था के बारे में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक समय था जब मुंबई के प्रमुख व्यक्ति डॉनों के खौफ के साये में जिया करते थे, लेकिन अब वह अतीत की बात हो गई है। फिर धमकियां दोबारा शुरू हो गई। विस्फोटों से भरी एक कार उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली थी।
एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर गोलियां चलाई गयीं, जिससे उन्हें मजबूरन अपनी बालकनी को बुलेटप्रूफ कराना पड़ा, जहां से वह अपने फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते हैं। फिर पिछले अक्टूबर में सलमान खान के दोस्त व एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के बांद्रा स्थित ऑफिस के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई। सैफ पर हमले में भी कोई गैंग लिंक न हो! सोशल मीडिया पर यह बहस बहुत जोर पकड़े हुए है कि देश में जो एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत का बाजार गर्म किया जा रहा है, उसका भयावह नतीजा सैफ पर हमले के रूप में सामने आया है।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप अपनी जगह हैं, तथ्य यह है कि लगभग सभी राज्य सरकारें, जिनकी जिम्मेदारी कानून व्यवस्था कायम करने की है, अक्सर निष्पक्षता से काम नहीं करती हैं, जो अपराधी उनके दल का समर्थन करते हैं, उनके प्रति नरमी का रुख अपनाया जाता है। उत्तरपूर्व के कुछ राज्यों को छोड़कर किसी भी राज्य में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुलिस सुधार दिशानिर्देश लागू नहीं किये गए हैं। कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। सैफ सहित मुंबई की हाल की वारदातें सबके सामने हैं।
लेख- नौशाबा परवीन के द्वारा
Attack on saif ali khan raises questions about security fear is spreading among public
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














