-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Amruta Fadnavis Promotes The Vasudhaiva Kutumbakam Mantra
निशानेबाज: कजाकिस्तान में अल्माटी, चंदन और अबीर हमारी माटी
- Written By: दीपिका पाल
Mahavikas Aghadi: अपने देश की उपजाऊ माटी में तरह-तरह की फसलें पैदा होती हैं तो कजाकिस्तान में भी अल्माटी है. वहां नवभारत इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस समिट का वैभवपूर्ण आयोजन हुआ।

कजाकिस्तान में अल्माटी, चंदन और अबीर हमारी माटी (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, जब राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों का दौर था तब देशभक्ति का गीत सुनाते हुए वीरेंद्र मिश्र ने गाया था- मेरे भारत की माटी चंदन और अबीर, सौ-सौ नमन करूं मैं भैया, सौ-सौ नमन करूं. महान जैन आचार्य विद्यासागर महाराज ने अमर कृति लिखी थी जिसका नाम था- मूक माटी! राजकपूर को भी माटी से बहुत लगाव था. उनकी फिल्म ‘कल, आज और कल’ का गीत था- इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल.’
हमने कहा, ‘आज आप माटी की चर्चा क्यों कर रहे हैं? निकाय चुनाव पर बात कीजिए जिसमें कुछ उम्मीदवार मिट्टी के शेर के समान खड़े हो जाएंगे. आजकल जमीन से जुड़े नेता या माटी के लाल कम ही नजर आते हैं. मौका देखकर चौका मारनेवाले महाविकास आघाड़ी के 46 नेता महायुति में शामिल हो गए. इनमें से 26 बीजेपी में, 13 अजीत पवार की राकांपा में और 7 शिंदे शिवसेना में चले गए. चुनाव के समय यही होता है. गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास!’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, राजनीति को छोड़कर माटी की महत्ता को समझिए. अपने देश की उपजाऊ माटी में तरह-तरह की फसलें पैदा होती हैं तो कजाकिस्तान में भी अल्माटी है. वहां नवभारत इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस समिट का वैभवपूर्ण आयोजन हुआ।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
अमृता फडणवीस ने चलाई रिक्शा, सीएम की पत्नी ने मुंबईकरों को दिया खास संदेश
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
अमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
महाराष्ट्र की माटी की बैंकर, गायिका व समाजसेविका अमृता फडणवीस ने वहां अपने संबोधन में कहा कि वसुधैव कुटुंबकम मंत्र से ही दुनिया समृद्ध होगी. वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ कजाकिस्तान के कजाक लोगों को दुभाषिए ने समझाया होगा कि भारत सारी वसुधा या धरती को एक परिवार मानता है. हम अपने-पराये की भावना नहीं रखते. नवभारत परिवार की इस अमृतमयी पहल की अमृता ने सराहना की।’ हमने कहा, ‘आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो जान लीजिए कि मराठी में माटी को माती कहते हैं।
शाडू माती से गणेश प्रतिमा बनाई जाती है. मुलतानी माती फेसपैक का काम करती है. विदर्भ की काली माती में कपास और ज्वार की पैदावार होती है. ब्लैक एंड व्हाइट दूरदर्शन पर कृषि संबंधी प्रोग्राम दिखाया जाता था जिसका नाम था- आमची माती, आमची माणसं! इसका अर्थ था- हमारी माटी, हमारे लोग।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Amruta fadnavis promotes the vasudhaiva kutumbakam mantra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














