- Hindi News »
- World »
- India Emerges As The 3rd Most Powerful Nation Pakistan Out Of Top 15
Most Powerful Nation’s: दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत बना भारत, पाकिस्तान टॉप-15 से भी बाहर
Most Powerful Nation's: लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2025 रिपोर्ट में भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावशाली देश बना। अमेरिका और चीन सुपर पावर, पाकिस्तान 16वें स्थान पर।
- Written By: प्रिया सिंह

(डिजाइन)
India Emerges As The 3rd Most Powerful Nation: ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स 2025 जारी किया है। इस रिपोर्ट में एशिया की सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक ताकत का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की ताकतवर देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है और वह टॉप-15 की सूची से भी बाहर हो गया है।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की नई रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर
ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित Lowy Institute ने अपनी वार्षिक Asia Power Index 2025 जारी की है, जिसमें एशिया के 27 देशों की ताकत को आठ प्रमुख आधारों पर आंका गया है- सैन्य क्षमता, आर्थिक शक्ति, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव, सांस्कृतिक पहुंच, लचीलापन और भविष्य की क्षमता। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने एक बड़ी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि पाकिस्तान 16वें नंबर पर है और टॉप-15 में भी शामिल नहीं हो सका।
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश (स्कोर सहित)
| रैंक | देश | स्कोर | श्रेणी |
|---|---|---|---|
| 1 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 80.5 | सुपर पावर |
| 2 | चीन | 73.7 | सुपर पावर |
| 3 | भारत | 40.0 | मेजर पावर |
| 4 | जापान | 38.8 | मिडिल पावर |
| 5 | रूस | 32.1 | मिडिल पावर |
| 6 | ऑस्ट्रेलिया | 31.8 | मिडिल पावर |
| 7 | दक्षिण कोरिया | 31.5 | मिडिल पावर |
| 8 | सिंगापुर | 26.8 | मिडिल पावर |
| 9 | इंडोनेशिया | 22.5 | मिडिल पावर |
| 10 | मलेशिया | 20.6 | मिडिल पावर |
भारत की बढ़ती शक्ति
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत तेजी से उभरता हुआ देश है और 40.0 स्कोर के साथ वह मेजर पावर की श्रेणी में मजबूती से स्थापित हो गया है। भारत की यह प्रगति आर्थिक विकास, रक्षा क्षमता और भविष्य की संसाधन शक्ति से प्रेरित मानी गई है। हालाकि रिपोर्ट कहती है कि भारत का कूटनीतिक और आर्थिक प्रभाव अभी और बढ़ सकता है और आगे इसके विस्तार के बड़े अवसर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के पंजाब में फर्जी मुठभेड़ का कहर, 924 की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त
समुद्र में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन: ड्रग तस्करी में शामिल 3 नावें तबाह और 11 लोगों की मौत
ईरान-अमेरिका जेनेवा मीटिंग बाद टकराव तेज, खामेनेई ने ट्रंप की नौसेना को दी सीधी चुनौती; जानें क्या होगा अब?
‘उन्हें सही इलाज और सम्मान मिलना चाहिए’, सौरव गांगुली ने इमरान खान की सेहत पर जताई चिंता
अमेरिका और चीन की स्थिति
केवल अमेरिका और चीन को सुपर पावर श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका अभी भी नंबर-1 है, लेकिन उसका प्रभाव स्कोर 2018 के बाद सबसे कम हुआ है। विशेषज्ञ इसके लिए ट्रंप सरकार की नीतियों को जिम्मेदार मानते हैं। चीन लगातार अमेरिका के करीब पहुंच रहा है और दोनों के बीच का अंतर न्यूनतम स्तर पर है।
रूस की वापसी
रूस ने 2019 के बाद पहली बार अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। रिपोर्ट का कहना है कि यह चीन और उत्तर कोरिया के साथ बढ़ी रणनीतिक साझेदारी और रक्षा संबंधों का परिणाम है। रूस ने ऑस्ट्रेलिया से अपना पांचवां स्थान वापस हासिल किया है।
यह भी पढ़ें: पुतिन की भारत यात्रा: 5-6 दिसंबर को तीन बड़े समझौतों पर मुहर लगने की संभावना
जापान और अन्य देश
जापान ने तकनीकी और कूटनीतिक क्षमताओं के कारण प्रभाव में वृद्धि दर्ज की है। दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर क्षेत्रीय संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि एशिया सहित पूरी दुनिया में शक्ति का संतुलन तेजी से बदल रहा है। भारत आने वाले वर्षों में और भी मजबूत और निर्णायक वैश्विक ताकत बनने की क्षमता रखता है।
India emerges as the 3rd most powerful nation pakistan out of top 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: स्टैंडअप कॉमेडियन तो सिटिंग क्यों नहीं हंसी के ठहाके बेहद जरूरी
Feb 18, 2026 | 07:09 AMLIVEआज की ताजा खबर 18 फरवरी LIVE: मैक्रों ने लिखा ‘जय हो’, IND-फ्रांस दोस्ती को बताया जमीन-आसमान तक मजबूत
Feb 18, 2026 | 07:03 AMHealthy Snacks: शकरकंद से बनाएं ये 7 हेल्दी और आसान स्नैक्स, मिलेगा सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बो
Feb 18, 2026 | 07:02 AMपाकिस्तान के पंजाब में फर्जी मुठभेड़ का कहर, 924 की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त
Feb 18, 2026 | 07:02 AMपापा के निधन से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं
Feb 18, 2026 | 06:48 AMBirthday Horoscope: 18 फरवरी को जन्मे लोगों के लिए कैसा होगा साल 2026? जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत!
Feb 18, 2026 | 06:46 AMसमुद्र में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन: ड्रग तस्करी में शामिल 3 नावें तबाह और 11 लोगों की मौत
Feb 18, 2026 | 06:36 AMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM












