-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- America Withdrew From Paris Climate Agreement
नवभारत विशेष: पेरिस क्लाइमेट समझौते से अमेरिका हुआ अलग, क्या आने वाला कल देगा ट्रंप को करारा जवाब
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पद संभालते ही पहला काम यह किया कि पेरिस क्लाइमेट समझौते से अपने देश को अलग कर लिया. यह तीसरा अवसर है।

खिसियाए ट्रंप किसी भी हद तक जा सकते हैं,(सौ. फाइल फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पद संभालते ही पहला काम यह किया कि पेरिस क्लाइमेट समझौते से अपने देश को अलग कर लिया. यह तीसरा अवसर है जब अमेरिका क्लाइमेट समझौते से अलग हुआ है सबसे पहले उसने यह हरकत 2001 में की थी, जब राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 1997 के क्योटो प्रोटोकॉल से अमेरिका को अलग कर लिया था. वह समझौता महत्वपूर्ण था क्योंकि पहली बार 37 औद्योगिक देशों ने कार्बन डाईऑक्साइड एमिशन को कम करने के लिए निश्चित लक्ष्य निर्धारित किया था. बुश ने यह कहते हुए कि इससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है. समझौते को छोड़ दिया था।
यही कारण देते हुए 2017 में ट्रम्प ने पेरिस समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था. समझौते से अलग होने का अर्थ है कि अमेरिका एमिशन कम करने के लक्ष्यों को पूरा नहीं करेगा और चीन क्लाइमेट फंड में अपने हिस्से का पैसा नहीं देगा. यह फंड उन देशों की मदद करने के लिए है जो क्लाइमेट चेंज से प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर है, पेरिस समझौता इस बात के लिए समर्पित है कि सभी देश मिलकर तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से आगे न बढ़ने दें और उसे हर हाल में 2 डिग्री सेल्सियस तो कम रखें.
जिम्मदारी से भाग रहा
अमेरिका न सिर्फ संसार की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है बल्कि 2006 तक वह दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित करता था. क्लाइमेट समझौतों पर उसका नजरिया यह प्रदर्शित करने का रहा है कि जैसे वह ही क्लाइमेट संकट का समाधान कर रहा है, कानूनी तौर पर उसने कभी भी एमिशन कम करने की हामी नहीं भरी. चूंकि वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्र ऐतिहासिक दृष्टि से विकसित देशों के एमिशन से बढ़ी है, इसलिए उनकी ही जिम्मेदारी है कि सफाई का अधिकतर खर्च भी वही वहन करें. बाइडेन प्रशासन के दौरान तेल व गैस का उत्पादन बड़ा अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा क्रूड आयल का उत्पादन करता है और 2023 में उसने रिकॉर्ड उत्पादन किया. अमेरिका गैस का भी सबसे बड़ा उत्पादक है और 2022 में वह लिक्विफाइड नेचरल गैस का संसार में सबसे बड़ा निर्यातक बना ट्रम्प अतिरिक्त वृद्धि करने के लिए समर्पित हैं. एमिशन कम करने का जो 2030 तक का लक्ष्य रखा गया है उसका अमेरिका ने 2022 तक केवल एक-तिहाई ही हासिल किया था.
सम्बंधित ख़बरें
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
तेल और गैस की अधिकतम ड्रिलिंग
कोयले पर निर्भर बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं- भारत, चीन व इंडोनेशिया के विपरीत अमेरिका कोयले पर कम निर्भर है. क्लाइमेट खाताओं में अमेरिका ने हमेशा से ही यूरोपीय संघ के कोयला- विरोधी दृष्टिकोण का समर्थन किया है, लेकिन ट्रम्प का ‘दिल बेबी ड्रिल’ नारा तेल व गैस की डिलिंग को अधिक प्रोत्साहित करेगा, जिसे पिछली सरकारों ने मामूली तौर पर ही धीमा किया था. अमेरिका का पेरिस समझौते से अलग होने का अर्थ होगा कि विकासशील देश कम महत्व लक्ष्यों को ही प्राथमिकता देंगे. क्लाइमेट लक्ष्यों से ग्लोबल एमिशन को कम नहीं किया जा सका है, इसलिए इस समय अमेरिका के अलग होने से कुछ खास फर्क पड़ने नहीं जा रहा है।
तस्वीर का दूसरा रुख यह है कि पेरिस समझौते में लगभग 200 पार्टियां हैं जो औसत ग्लोबल तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने की इच्छुक हैं और कोशिश यह कर रही है कि तापमान को पूर्व औद्योगिक स्तर यानी 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित कर दिया जाये. रईस देशों ने वायदा किया है कि वह 2035 तक प्रति वर्ष 300 बिलियन डॉलर गरीब देशों को देंगे ताकि वह तापमान को कम करने में सहयोग कर सकें. यह नया वायदा तब हुआ है, जब रईस देश 2020 तक प्रति वर्ष 100 बिलियन डॉलर देने का वायदा दो वर्ष से पूरा न कर सके। चूंकि अमेरिका संसार की सबसे बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्था है इसलिए ब्रेन फंड में उसे सबसे अधिक हिस्सा देना था, जो अब नहीं आयेगा. साथ ही ट्रम्प के ‘दिल बेबी ड्रिल कार्यक्रम से अमेरिका 2030 तक जितनी कार्बन डाईऑक्साइड गैस निकालता अब उस समय तक उससे 4 बिलियन टन अधिक निकालेगा जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी ही. अमेरिका के इस रवैये से संसार एकजुट होने की बजाय खेमों में विभाजित हुआ है. पृथ्वी व मानवता को बचाये रखने के लिए अधिक जोश से पेरिस समझौते को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
लेख- शाहिद ए चौधरी
America withdrew from paris climate agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMAamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













