मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA

Melania Trump AI Avatar: मेलानिया ट्रंप का वायरल AI वीडियो "इनटू द फ्यूचर", उनके डिजिटल ब्रांड और क्रिप्टोकरेंसी "$MELANIA" को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
मेलानिया ट्रंप के AI अवतार ने काटा बवाल, राष्ट्रपति ने भी लुटाया प्यार, ट्रेंड करने लगा $MELANIA
मेलानिया ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Melania Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और देश की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने हाल ही में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। यह वीडियो पहले "@TrueMELANIAmeme" नाम के एक अकाउंट से पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में मेलानिया ने खुद इसे अपने एस्क अकाउंट से रीपोस्ट किया।

इस वीडियो का नाम “इनटू द फ्यूचर” रखा गया है। इसमें मेलानिया का एक डिजिटल अवतार (AI) दिखाया गया है जो पिक्सल्स से बनता है, फिर वह आंखें झपकाती हैं और ट्रंप टॉवर के शानदार इंटीरियर में दिखाई देती हैं। उन्होंने इसमें एक गहरे रंग की फॉर्मल ड्रेस पहनी हुई है और उनके बाल उसी अंदाज में स्टाइल किए गए हैं जैसे वह आमतौर पर रखती हैं। यह वीडियो बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ ही घंटों में इसे 13 लाख बार देखा जा चुका था।

ट्रंप परिवार के डिजिटल रणनीति का हिस्सा

वीडियो के सामने आने के बाद लोग अंदाजा लगाने लगे कि यह शायद ट्रंप परिवार की डिजिटल रणनीति का नया हिस्सा हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेलानिया की क्रिप्टोकरेंसी "$MELANIA" से जुड़ा हुआ है। इस डिजिटल कॉइन का मकसद तकनीक, फैशन और राजनीति को एक साथ जोड़कर मेलानिया का ब्रांड बनाना है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो भविष्य जैसा लगता है, लेकिन थोड़ा अजीब भी है, जैसे अब राजनीति वीडियो गेम बन गई हो। एक और ने कहा, सच कहूं तो यह बहुत स्टाइलिश है, मेलानिया की छवि से मेल खाता है। एक अन्य यूजर ने कहा AI वाला वर्जन कुछ ज्यादा ही परफेक्ट दिख रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, यह दिलचस्प है लेकिन थोड़ा उलझाने वाला भी समझ नहीं आ रहा कि इसका मकसद क्या है।

मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप, दोनों ही इन दिनों सोशल मीडिया पर AI से बने कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह दिखाता है कि कैसे राजनीति और तकनीक अब एक-दूसरे से गहराई से जुड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप परिवार जल्द ही AI की दुनिया में कोई बड़ा कदम ले सकता है।