- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Clay Shivlinga Worshipped On Hartalika Teej
हरतालिका तीज पर मिट्टी के शिवलिंग की क्यों की जाती है पूजा, जानिए किसने बनाया था मिट्टी का शिवलिंग
- Written By: सीमा कुमारी
Teej significance: हरतालिका तीज हिन्दू धर्म के सबसे कठिन व्रत में से एक है। मान्यता है कि सुहागिन महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखने से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस व्रत का महत्व है

मिट्टी के शिवलिंग की क्यों की जाती है पूजा (सौ.डिजाइन फोटो)
Hartalika Teej 2025: अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक ‘हरतालिका तीज’ का पावन व्रत हर साल भादो महीने की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस वर्ष यह त्योहार 26 अगस्त को मनाई जाएगी।
हिन्दू मतों के अनुसार, यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है। वही कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से ये व्रत विधि-विधान से करती हैं। ऐसे में आइए इस पर्व के महत्व और नियम को विस्तार से जानते हैं।
हरतालिका तीज पर क्यों मिट्टी के शिवलिंग बनाकर करते हैं पूजा
पौराणिक कथा के अनुसार, माता सती ने देह त्यागने के बाद हिमवान और हेमावती के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। मां पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए कठिन तप किया था। इसके लिए उन्होंने अपने बाल्यकाल में ही घोर तप प्रारंभ कर दिया था। इस बात को लेकर उनके माता पिता बड़े चिंतित भी रहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
Vastu Tips: घर में भारीपन और अशांति महसूस हो रही है, तो कपूर का ये टोटका दिलाएगा राहत
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
पार्वती जी ने सभी से कह दिया था कि वह सिर्फ महादेव को ही पति के रूप में स्वीकार करेंगी और किसी को नहीं। फिर एक सखी की सलाह पर पार्वती जी ने घने वन में एक गुफा में भगवान शिव की आराधना की।
अंत में भाद्रपद तृतीया शुक्ल के दिन हस्त नक्षत्र में पार्वती जी ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजा की और रातभर जागरण किया।
पार्वती जी के तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। तभी से इस दिन मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूजा करने और व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है।
हरतालिका तीज की पूजा होती है अष्ट प्रहर
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, 24 घंटे में आठ प्रहर होते हैं- दिन के चार प्रहर में पूर्वाह्न, मध्याह्न, अपराह्न और सायंकाल और रात के चार प्रहर- प्रदोष, निशिथ, त्रियामा एवं उषा आते हैं।
- पहली पूजा: प्रातः:04:30 से 05:16 के बीच या सुबह 11 से 12 के बीच।
- दूसरी पूजा: शाम 06:36 से 07:45 के बीच।
- तीसरी पूजा: रात 11:56 से 12:42 के बीच।
- चौथी पूजा: रात 02:30 से 03:30 बजे के बीच।
- पांचवीं पूजा: सुबह 05 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में।
- सुबह की पूजा के बाद ही पारण किया जाता है।
- स्थानीय समय अनुसार मुहूर्त में 1 से 5 मिनट का अंतर होता है।
ये भी पढ़े-प्रेम संबंधों में दरार ला देती हैं ये 3 आदतें, जानिए सफल जीवन के लिए क्या बताया है आचार्य चाणक्य ने
हरतालिका तीज पूजा विधि
- हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- नहाने के बाद एक साफ स्थान पर चौकी बिछाकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
- एक चौकी पर शिवलिंग स्थापित करें और शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं और बेल पत्र चढ़ाएं।
- शिवलिंग और माता पार्वती की मूर्ति को फूलों और चंदन से सजाएं।
- दीपक जलाएं और धूप दें। शिवलिंग को फल और मिठाई का भोग लगाएं और माता पार्वती की मूर्ति पर सिंदूर लगाएं।
- पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘ॐ पार्वती नमः’ आदि मंत्रों का जाप करें।
- पूजा के अंत में हरतालिका तीज की कथा अवश्य सुनें।
- पूजा खत्म होने के बाद गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं।
Why is clay shivlinga worshipped on hartalika teej
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














