शुरू हो रहा है रमजान का महीना (सौ.सोशल मीडिया)
Ramadan 2025: हर किसी धर्म के त्योहार का महत्व होता है ऐसे में मुस्लिम समुदाय के बीच ईद का महत्व होता है जो इस बार 31 मार्च को मनाई जा सकती है। ईद से पहले ही रमजान का पाक महीना शुरू होता है इस दौरान हर एक मुस्लिम अल्लाह से इबादत करता है और रोजा के नियम अपनाएं जाते है। रमजान के दौरान रोजा क्यों रखना चाहिए और कितना महत्वपूर्ण होता है चलिए जानते है इस खबर में…
आपको बताते चलें कि, यहां पर रोजा रखने के नियम और रमजान में इसका महत्व होता है। रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं, जिसमें वे खाने-पीने और दुनिया की बुरी आदतों से परहेज करते है। यहां पर रोजा रखना भूखे रहने का नियम नहीं है बल्कि यह इच्छाओं पर नियंत्रण रखना, संयम का अभ्यास करना और अल्लाह के करीब जाने का जरिया सिखाता है। यहां पर रमजान के दौरान अधिक से अधिक नमाज पढ़ने का नियम होता है और कुरआन की तिलावत करते हैं और तरावीह की विशेष नमाज अदा करते हैं।
यहां पर रमजान को लेकर अलीगढ़ के मौलाना अब्दुल हफीज बताते हैं कि इसी महीने में इस्लाम का पवित्र ग्रंथ कुरआन उतारा गया था।इंसान को तकवा (परहेजगारी) सिखाना है, जिससे वह अपनी आत्मा को शुद्ध कर सके और अल्लाह की रहमत प्राप्त कर सके। रमजान के दौरान रोजा रखने से इंसान को गरीबों और जरूरतमंदों की तकलीफ का एहसास होता है। रोजा रखने से गरीबों और जरूरत मंदों के बारे में सोच पाते है कि, कैसे वे जीवन जीते हैं और कम संसाधन में रहना कितना आसान है।रमजान के दौरान जकात (दान) और सदका (खैरात) देने की परंपरा होती है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके. इस महीने में की गई एक नेकी का सवाब 70 गुना बढ़ जाता है।
रमजान का महीना
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
रमजान की शुरुआत के 30 दिनों बाद इस पाक महीने का अंत हो जाता है इसमें ही एक रात लैलतुल कद्र (शबे कद्र) आती है, जिसे हजार महीनों से भी ज्यादा बरकतों वाली रात कहा गया है। कहते हैं कि, लैलतुल कद्र की रात अल्लाह की रहमत लेकर आती है इसमें इबादत करने वालों को असीम सवाब मिलता है। वहीं 30 दिनों के बाद रमजान का समापन ईद-उल-फित्र के साथ होता है, जिसे खुशी और अल्लाह का शुक्र अदा करने के रूप में मनाया जाता है। यहां पर कहते हैं कि, रमजान सिर्फ इबादत का महीना होता है यह आपको नेकदिल बनाने का एक जरिया हो सकता है। इसलिए रमजान के महीने को इस्लाम धर्म में पाक महीना माना जाता है।