- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Peaceful Immersion Of 1140 Idols In Wardha
1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Durga Visarjan In Wardha: 1 अक्टूबर को वर्धा शहर में एक साथ अधिकांश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। ढोल-ताशों की गूंज, आकर्षक झांकियों के साथ निकली विसर्जन रैली में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: शारदीय नवरात्रि उत्सव जिले में पूरे उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। 22 सितंबर से शुरू हुए इस पावन पर्व के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1,145 स्थानों पर दुर्गा एवं शारदा प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। नौ दिनों तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अष्टमी के दिन यानी 30 सितंबर को श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन और भजन-कीर्तन के साथ मां की आराधना की।
इसके पश्चात 1 अक्टूबर को वर्धा शहर में एक साथ अधिकांश दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। ढोल-ताशों की गूंज, भजन मंडलियों की प्रस्तुति और आकर्षक झांकियों के साथ निकली विसर्जन रैली में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस बीच तीन दिनों में 1,140 प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को 75 प्रतिमाएं और शुक्रवार को सर्वाधिक लगभग 1065 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया़ इस प्रकार तीन दिनों में कुल 1,140 दुर्गा एवं शारदा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन हुआ़। पवनार के धाम नदी पात्र में रात से लेकर सुबह तक यह प्रक्रिया जारी रही़।
विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न
विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी 19 थाना क्षेत्रों में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था़। कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन की तैयारी की सराहना की गई़। वर्धा सहित आर्वी, कारंजा, हिंगनघाट, समुद्रपुर, देवली, आष्टी और सेलू तहसीलों में भी शहरी व ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को पूरे दिन मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आने का आग्रह किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
वर्धा में गर्मी का नया रिकॉर्ड: 46.08 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म जिला बना, सड़कों पर पसरा सन्नाट
वर्धा में फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई: दारोडा टोल नाके पर घेराबंदी कर अंतरराज्यीय चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
वर्धा जिला में न्यायाधीश के नाम पर बना फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट, वकीलों को भेजे मैसेज; अज्ञात पर केस दर्ज
ये भी पढ़े: विरार-सफले जलमार्ग पर बढ़ेंगी नाव सेवाएं, MLA राजन नाईक की मांग पर मंत्री राणे ने दिए आदेश
जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन
शुक्रवार की रात प्रमुख मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं दुर्गा मंडलों की ओर से लंगर और भंडारों का आयोजन किया गया़। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का भरपूर लाभ उठाया़। अनेक स्थानों पर दुर्गा मंडलों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया़।
पालकमंत्री ने की आरती
राज्य के पालकमंत्री डॉ। पंकज भोयर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां की आरती की और आयोजन समितियों की सराहना की़ कासारखेडा स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा धाम नदी में प्रतिमा विसर्जन किया गया, जहां जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Peaceful immersion of 1140 idols in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
May 30, 2026 | 09:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में नालों की सफाई के मनपा के दावों की खुली पोल, किनारों पर लगा गाद का ढेर बढ़ा रहा है चिंता
May 30, 2026 | 09:24 AMस्मार्ट ट्रैफिक की ओर नागपुर, 39 पर काम पूरा; नियम तोड़ने वालों पर अब AI की नजर
May 30, 2026 | 09:17 AMआप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
May 30, 2026 | 09:14 AMनागपुर यूनिवर्सिटी की LLB परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए सवाल; छात्रों में नाराजगी
May 30, 2026 | 09:05 AMचंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
May 30, 2026 | 08:56 AM5 दिन झुलसाने वाली गर्मी के बाद नागपुर को मिलेगी राहत? 45°C के बाद अब बारिश के संकेत
May 30, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














