-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Why Does The Char Dham Yatra Start From Yamunotri Only
Chardham Yatra: आखिर क्यों यमुनोत्री से ही होती चारधाम यात्रा की शुरूआत, जान लीजिए इसके धार्मिक और भौगोलिक कारण
- Written By: दीपिका पाल
चार धाम की यात्रा को लेकर एक सवाल जरूर सामने आता है कि, आखिर ऐसा क्यों हर साल होता है कि, चार धाम यात्रा की शुरूआत यमुनोत्री के द्वार से होती है। इसकी शुरूआत किसी और धाम से भी हो सकती है।

यमुनोत्री से क्यों होती है चार धाम यात्रा की शुरूआत (सौ. डिजाइन फोटो)
Chardham Yatra: हिंदू धर्म में तीर्थ यात्राओं का महत्व होता है। इसमें अक्षय तृतीया के दिन यानि 30 अप्रैल से चारधाम य़ात्रा की शुरूआत होने वाली है। यहां पर चार धाम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए है तो कुछ लोग कर रहे है। यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों को मिलाकर चार धाम की यात्रा संपन्न होती है। चार धाम की यात्रा को लेकर एक सवाल जरूर सामने आता है कि, आखिर ऐसा क्यों हर साल होता है कि, चार धाम यात्रा की शुरूआत यमुनोत्री के द्वार से होती है। इसकी शुरूआत किसी और धाम से भी हो सकती है।
इस सवाल का जवाब जानने के लिए आप इसके पीछे छिपे धार्मिक और भौगोलिक कारणों के बारे में जान सकते है चलिए जानते है इसके बारे में…
पौराणिक कथा में जानिए चारधाम यात्रा का रहस्य
चार धाम यात्रा को लेकर पौराणिक कथा में वर्णन मिलता है। इसके अनुसार, यमुनोत्री धाम माता यमुना का उद्गम स्थान माना जाता है जो कि, यमराज की बहन और भय से मुक्ति प्रदान करती हैं। यमुनौत्री के महत्व को लेकर पौराणिक कथा कहती है कि, एक बार यम भाईदूज के दिन अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे। यमराज ने अपनी बहन यमुना को आशीर्वाद दिया था कि जो भी तुम्हारे जल से स्नान करेगा उसके पाप नष्ट हो जाएंगे, मृत्यु के भय से मुक्ति मिलेगी और उसे मोक्ष प्राप्त होगा। इसलिए यमुनोत्री में पाप विमोचन करने के बाद ही चारधाम की यात्रा करना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यमुनोत्री से यात्रा शुरू करने पर चारधाम यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट भक्तों को नहीं आती।
सम्बंधित ख़बरें
श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म! कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को मिली हरी झंडी
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
क्या कहता है धार्मिक कारण
यमुनौत्री में चारधाम की शुरूआत को लेकर एक धार्मिक कारण यह भी कहता है कि, पश्चिम से पूर्व की ओर धार्मिक यात्रा करना शुभ होता है। पश्चिम से पूर्व की ओर दक्षिणावर्त यात्रा शुभ फलदायी मानी गयी है। इसलिए चारधाम यात्रा हमेशा यमुनोत्री से ही की जाती है। यमुनोत्री में डुबकी लगाने के बाद भक्तों को आगे बढ़ना चाहिए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इसके पीछे छिपा है एक भौगोलिक कारण
बताया जाता है कि, जिस तरह से चार प्रहर होते है वैसे ही चारधाम यात्रा में चार प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ आते है जिनका अलग महत्व होता है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार बात करें तो, यमुनोत्री चारधाम यात्रा के दौरान पश्चिम में पड़ता है इसके बाद ही अन्य धाम आती हैं। इसलिए भौगोलिक स्थिति को समझते हुए स्वाभाविक रूप से यमुनोत्री से ही यात्रा शुरू होती है।
Why does the char dham yatra start from yamunotri only
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fruits to Avoid at Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Jul 05, 2026 | 03:14 PMश्रद्धालुओं का इंतजार खत्म! कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को मिली हरी झंडी
Jul 05, 2026 | 03:12 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ऐतिहासिक चरण, विक्रोली से 21 किमी लंबी अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई आज से शुरू
Jul 05, 2026 | 03:10 PM‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PMठेकेदार की लापरवाही पर भड़के अभिजीत झा; नागपुर के सभी 25 स्मार्ट टॉयलेट्स के रखरखाव की जांच की मांग
Jul 05, 2026 | 03:06 PMAmravati News: पत्नी की मौत के बाद खोया 25 लाख का सोना, राजापेठ पुलिस ने 40 CCTV खंगालकर लौटाया
Jul 05, 2026 | 03:05 PMतेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Jul 05, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM













