- Hindi News »
- Religion »
- When Will Tripura Bhairavi Be Celebrated
पांचवीं महाविद्या ‘त्रिपुर भैरवी’ की जयंती आज, जानिए देवी के इस स्वरूप की महिमा
Tripur Bhairavi Jayanti: आज मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि को दत्तात्रेय जयंती मनाई जा रही है। दत्तात्रेय जी की पूजा मुख्य रूप से नाथ सम्प्रदाय, अवधूत परंपरा और योग साधक करते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

त्रिपुर भैरवी जयंती की महिमा (सौ.सोशल मीडिया)
Tripur Bhairavi Jayanti 2025: आज 4 दिसंबर 2025 को ‘त्रिपुर भैरवी जयंती’ मनाई जा रही है। मां काली को समर्पित त्रिपुर भैरवी जयंती हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। मां त्रिपुर भैरवी को 10 महाविद्याओं में से माना जाता है। माता 5वीं महाविद्या कही जाती हैं।
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, त्रिपुर भैरवी जयंती ब्रह्म मुहूर्त 05:10 बजे से शुरू होकर सुबह 06:04 बजे तक रहेगा। शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से लेकर दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय तिथि को मान्यता देते हुए त्रिपुर भैरवी जयंती 4 दिसंबर को मनाई जाएगी।
त्रिपुर भैरवी जयंती 2025 पर बन रहे शुभ योग
ज्योतिषियों के अनुसार, त्रिपुर भैरवी जयंती के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग शामिल हैं। इस दिन रवियोग सुबह 6 बजकर 59 मिनट से दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं, शिवयोग सुबह से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्ध योग शिव योग के बाद शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
कब है चैत्र महीने की पहली कालाष्टमी, इस तरह करें भगवान कालभैरव की पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
किस दिन मनाई जाएगी होली भाई दूज? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
जीवन बदलने वाली दिनचर्या, श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, ऐसे मिलेगा सच्चा प्रेम और शांति
त्रिपुर भैरवी जयंती की महिमा
मां आदिशक्ति के स्वरूप त्रिपुर भैरवी की पूजा तंत्र विद्याओं में महारथ हासिल करने के लिए की जाती है। इसके अलावा देवी भैरवी की पूजा तेरह अलग-अलग रूपों में की जाती है, जैसे -त्रिपुर भैरवी, चैतन्य भैरवी, सिद्ध भैरवी, भुवनेश्वर भैरवी, सम्पदाप्रद भैरवी, कालेश्वरी भैरवी, कामेश्वरी भैरवी, कमलेश्वरी भैरवी, रुद्र भैरवी, भद्र भैरवी, शतकुटी भैरवी और नित्या भैरवी।
ज्योतिषियों के अनुसार, माता त्रिपुर भैरवी की पूजा करने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही सभी तरह की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
इनकी उपासना से व्यक्ति को सफलता एवं सर्वसंपदा की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही शक्ति-साधना तथा भक्ति-मार्ग में किसी भी रूप में त्रिपुर भैरवी की उपासना फलदायक है।
भक्ति-भाव से मन्त्र-जप, पूजा, होम करने से भगवती त्रिपुर भैरवी प्रसन्न होती हैं। उनकी प्रसन्नता से साधक को सहज ही संपूर्ण अभीष्टों की प्राप्ति होती है। मनोवांछित वर या कन्या से विवाह के लिए भी इनकी पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें-आ गई ‘सकट चौथ 2026’ की सटीक तिथि, महिलाएं ‘इस’ विशेष शुभ मुहूर्त में करें पूजा
क्यों की जाती है त्रिपुर भैरवी की पूजा
माना जाता है कि उनकी कृपा से शत्रु और बाधाएं समाप्त होती हैं, करियर और व्यापार में उन्नति मिलती है, साधक भय, संकोच और अनिश्चितता से मुक्त होता है। साथ ही इनकी उपासना से तंत्र साधना और आत्मबल में वृद्धि होती है।
When will tripura bhairavi be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM













