- Hindi News »
- Religion »
- Do This Work In Gupt Navratri You Will Get Relief From The Troubles Of Life
गुप्त नवरात्रि में करें ये काम, जीवन के कष्टों से मिलेगा छुटकारा
गुप्त नवरात्रि का पर्व तंत्र साधना, देवी उपासना और आत्मशुद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता हैं। ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करने से जातक को विशेष लाभ मिल सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी

गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय ( सौ.सोशल मीडिया)
26 जून 2025 गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही हैं और 04 जुलाई तक चलेगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें, सालभर में कुल चार बार नवरात्रि आती है। इनमें से दो को ‘प्रकट नवरात्रि’ और दो को ‘गुप्त नवरात्रि’ कहा जाता है।
प्रकट नवरात्रियों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, जबकि गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना और 10 महाविद्याओं की उपासना के लिए जानी जाती है। गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से साधकों और तांत्रिक साधनाओं से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करने से जातक को विशेष लाभ मिल सकता है।
गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय :
काली हल्दी के उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में शनिवार के दिन काली हल्दी की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। काली हल्दी पर सिंदूर लगाकर उसे लाल कपड़े में बांधें और अपने घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। यह उपाय आर्थिक संकट को दूर करता है और शत्रु बाधा से भी रक्षा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
शीघ्र विवाह और संतान के लिए उपाय
ज्योतिषयों का कहना है कि, गुप्त नवरात्रि के दौरान शीघ्र विवाह और संतान प्राप्ति के लिए भी उपाय करना शुभ होता है। यदि विवाह में देरी हो रही है या संतान प्राप्ति में बाधा है, तो एक नींबू में चार लौंग लगाकर देवी दुर्गा के सामने रखें।
फिर ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद इस नींबू को गुप्त रूप से किसी चौराहे पर फेंक दें। यह उपाय मनोकामना पूर्ति के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
ग्रह-दोष व वास्तु-दोष के लिए उपाय
ग्रह दोष व वास्तु दोष मुक्ति के लिए भी गुप्त नवरात्रि में उपाय कर सकते है। अगर कुंडली में ग्रह दोष हो या बार-बार जीवन में असफलता मिल रही हो, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शिवलिंग पर लाल चंदन और गंगाजल अर्पित करें। यह उपाय नकारात्मक ग्रह प्रभाव को शांत करता है और वास्तु दोष भी कम करता है।
इस दिन पड़ रही है नारली पूर्णिमा, जानिए मछुआरों के लिए क्यों है ये दिन ख़ास
व्यापार में उन्नति और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए
गुप्त नवरात्रि के दौरान व्यापार में उन्नति और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए एक पीपल के पत्ते पर ‘राम’ नाम लिखें और उस पर कुछ मीठा (गुड़ या मिठाई) रखकर किसी हनुमान मंदिर में अर्पित करें। यह उपाय विशेष रूप से व्यापार में उन्नति और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए अत्यंत कारगर माना जाता है।
कर्ज या मुकदमे से मुक्ति के लिए उपाय
जो लोग ऋण, कोर्ट-कचहरी के मामले या पारिवारिक विवाद से परेशान हैं, वे इन नौ दिनों में प्रतिदिन ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करें। इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
Do this work in gupt navratri you will get relief from the troubles of life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMखरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
May 13, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














