-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Will Panchak Occur In January 2025 And What Should Not Be Done During This Time
2025 में इस दिन लग रहा है पंचक, सबसे अशुभ ‘चोर पंचक’ से होगा आरंभ, जानिए इन दिनों क्या न करें
- Written By: सीमा कुमारी
नया साल शुरू होने के साथ ही पंचक की भी शुरुआत हो जाएगी। हर महीने में पांच ऐसे दिन होते हैं, जिनमें कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं और इन्हीं पांच दिनों को पंचक कहा जाता हैं।

2025 में इस दिन लग रहा है पंचक,(सौ.सोशल मीडिया)
January Panchak 2025: साल को खत्म होने में अब महज चंद घंटे ही बचे हैं। नया साल शुरू होने के साथ ही पंचक की भी शुरुआत हो जाएगी। हर महीने में पांच ऐसे दिन होते हैं, जिनमें कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं और इन्हीं पांच दिनों को पंचक कहा जाता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा जब कुंभ और मीन राशि में प्रवेश करती है, तो उस समय को पंचक कहते है। पांच प्रकार के होते है। रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक। धार्मिक दृष्टि से पंचक के पांच दिनों में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी महीने में पंचक कब लग रहा है, जनवरी 2025 में कौन सा पंचक कब लगेगा और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए-
जनवरी 2025 में कब से लग रहा है पंचक
सम्बंधित ख़बरें
Mrityu Panchak: आज रात आधी रात के बाद शुरू होगा ‘मृत्यु पंचक’, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
शुरू हो चुका है ‘अग्नि पंचक’, इन 5 दिनों में क्या न करें नोट कीजिए, वरना पड़ सकता है भारी
गुप्त नवरात्रि 2026 में आया पंचक का साया, क्या होगा इसका असर? ‘इन’ दिनों अग्नि से जुड़े ये काम बिल्कुल न करें
आज से शुरू हुआ साल 2025 का आखिरी पंचक, अगले पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम
साल 2025 में जनवरी महीने में पंचक की शुरुआत 3 जनवरी 2025 से हो जाएगी और इस पंचक का समापन 7 जनवरी 2025 को होगा। ये पंचक 3 जनवरी को सुबह 11:55 मिनट से शुरू होकर 7 जनवरी को शाम 5:44 तक रहेगा।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
जानिए चोर पंचक क्या है
ज्योतिषयों के अनुसार, जनवरी में पंचक की शुरुआत शुक्रवार के दिन से हो रही है, इसलिए इसे चोर पंचक कहा जाएगा। ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, शुक्रवार से शुरू होने वाले चोर पंचक को सबसे अशुभ पंचक माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। चोर पंचक में व्यक्ति को शारीरिक कष्ट का भय भी बना रहता है।
जानिए चोर पंचक में क्या नहीं करना चाहिए
चोर पंचक के दौरान पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। व्यापार या बिजनेस से जुड़े काम नहीं करने चाहिए। इस दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि, इस दौरान शादी, मुंडन, गृह प्रवेश या नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। चोर पंचक के दौरान धन हानि के साथ चोरी होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। चोर पंचक के दौरान किसी भी प्रकार का बिजनेस शुरू करने से बचना चाहिए।
When will panchak occur in january 2025 and what should not be done during this time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
Jul 11, 2026 | 12:22 PMThe Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Jul 11, 2026 | 12:18 PMहाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jul 11, 2026 | 12:13 PMMumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:08 PMकांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
Jul 11, 2026 | 12:05 PMRohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
Jul 11, 2026 | 11:57 AMबांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM














