- Hindi News »
- Religion »
- When Will Kaal Bhairav Jayanti Be Celebrated In November
शत्रुओं और नकारात्मक शक्तियों पर विजय के लिए ‘कालभैरव जयंती’ के दिन इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा
Kaal Bhairav Jayanti significance:भगवान काल भैरव के जन्मोत्सव के रूप में कालभैरव जयंती मनाई जाती है। इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और शत्रुओं पर विजय मिलती है।
- Written By: सीमा कुमारी

काल भैरव जयंती 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Kab Hai: भगवान शिव के रौद्र रूप को समर्पित काल भैरव जयंती हिन्दू धर्म में खास महत्व रखता है। यूं तो हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी का दिन कालभैरव की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। इसे ‘कालाष्टमी’ के नाम से भी जाना जाता है लेकिन जयंती का उपलक्ष्य मार्गशीर्ष माह की अष्टमी तिथि को ही मनाते हैं।
इस बार मार्गशीर्ष माह की अष्टमी तिथि यानी कालभैरव जयंती का पर्व 12 नवंबर 2025, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। कहते हैं कि जो भी इस दिन सच्चे मन से शिव के रौद्र रूप काल भैरव की उपासना करता है, बाबा काल भैरव उसके तमाम कष्ट व परेशानियां हर लेते हैं और उसकी हर मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। भयंकर से भयंकर शत्रुओं से वे अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। तो आइए इस पावन तिथि से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं –
काल भैरव जयंती 2025
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर 2025, मंगलवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगी। वहीं, अष्टमी तिथि का समापन 12 नवंबर 2025, बुधवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए कालभैरव जयंती का पर्व 12 नवंबर 2025, दिन बुधवार को मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
Black Thread: काला धागा पहनने से बदल सकती है किस्मत, जानिए किन राशियों को मिलता है लाभ
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा पर आजमाएं ये उपाय, जाग उठेगी सोई किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की
Shani Jayanti: 2026 की शनि जयंती पर कई साल बाद दुर्लभ संयोग, धनु समेत इन 5 राशि पर बरसेगी शनि देव की कृपा
ऐसे करें भगवान भैरव की पूजा
काल भैरव जयंती के दिन व्यक्ति को प्रात:काल स्नान-ध्यान करने के बाद भगवान भैरव के मंदिर में जाकर गंगा जल अर्पित् करना चाहिए। इसके बाद भगवान भैरव को फल-फूल, धूप-दीप, मिष्ठान, पान, सुपाड़ी आदि अर्पित् करना चाहिए।
भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए साधक को इमरती या जलेबी चढ़ाना चाहिए।भगवान भैरव की पूजा का पूरा पुण्यफल पाने के लिए अंत में उनकी आरती करना बिल्कुल न भूलें।
जानिए काल भैरव जयंती का धार्मिक महत्व
भगवान काल भैरव को भगवान शिव का ही एक रौद्र रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने काल भैरव के रूप में अवतार लिया था। उन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है और मान्यता है कि काशी में उनकी अनुमति के बिना कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता।
ये भी पढ़ें–अगर हस्तरेखाओं में बना हो ये चिन्ह, तो अमीर बनने के हैं जबरदस्त योग!
काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के भय, शत्रु बाधाएं और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। काल का अर्थ है समय और भैरव इसके नियंत्रक हैं। उनकी पूजा से जीवन में समय का सही उपयोग करने और कार्यों को समय पर पूरा करने की प्रेरणा मिलती है।
When will kaal bhairav jayanti be celebrated in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
5 रुपये की ये चीज बना देगी आपका कूलर को सुपर कूलर, भीषण गर्मी में भी कमरा रहेगा बर्फ जैसा ठंडा
May 08, 2026 | 10:39 AMBhopal Fake Currency News: भोपाल में नकली नोट के साथ पकड़ाया डॉक्टर, आरोपी सैफुल इस्लाम बंगाल का रहने वाला
May 08, 2026 | 10:35 AMनासिक पुलिस ही नहीं सबको धोखा दे रही थी निदा खान, TCS कांड की आरोपी का असली चेहरा देख हैरान हुए लोग
May 08, 2026 | 10:33 AMTVK के 108 विधायक इस्तीफा दे दें तो क्या होगा? आसान भाषा में समझिए तमिलनाडु के सियायी घमासान का गुणा-गणित
May 08, 2026 | 10:32 AMThane Coastal Road Project: संजय केलकर ने किया कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण, 28% काम पूरा
May 08, 2026 | 10:30 AMइंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, 3 बार रह चुके हैं MLA
May 08, 2026 | 10:30 AMनागपुर के कलमना बाइपास पर दर्दनाक हादसा, महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; आरोपी वाहन चालक फरार
May 08, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














