- Hindi News »
- Health »
- Fruits Rich Vitamin B12 Diet Health Benefits
ये 5 फल हैं विटामिन B12 के भंडार, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, कमी तुरंत होगी दूर
Fruits Boosting Immunity Naturally:विटामिन B12 की कमी से शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है। कुछ फल ऐसे हैं जो इसके अवशोषण और शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

विटामिन बी12 से भरपूर हैं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Foods for Energy and Health: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी होता है। खासतौर, विटामिन B12। विटामिन B12 मानव शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।
यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कमजोरी दूर करने, नर्व सिस्टम को मजबूत बनाने और दिमागी कार्यक्षमता बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है।
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार थकावट महसूस होती है, सुस्ती बनी रहती है या पूरे दिन शरीर में कमजोरी रहती है, तो इसके पीछे विटामिन B12 की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है। समय रहते इस कमी पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
विटामिन बी12 से भरपूर हैं ये चीजें-
डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, अंडे और मांस
आमतौर पर विटामिन B12 पशु आधारित खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है। दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, अंडे और मांस इसके प्रमुख स्रोत माने जाते हैं। यही कारण है कि शाकाहारी लोगों में B12 की कमी का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या शाकाहारी भोजन के जरिए इस कमी को संतुलित किया जा सकता है।
खट्टे फल विटामिन C से भरपूर
हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, फल विटामिन B12 का सीधा स्रोत नहीं होते, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जो शरीर में इसके अवशोषण को बेहतर बनाने और कमी से होने वाले लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। संतरा और अन्य खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को पोषक तत्वों को सही तरीके से ग्रहण करने में सहायक होते हैं।
केला, एवोकाडो और सेब
केला ऊर्जा देने वाला फल है, जो B12 की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी को कम करने में मदद करता है। सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर पोषण का सही उपयोग कर पाता है। अनार को खून बढ़ाने वाला फल माना जाता है, जो कमजोरी और सुस्ती में राहत दे सकता है।
इसके अलावा एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स और जरूरी विटामिन्स नर्व हेल्थ को सपोर्ट करते हैं, जिससे B12 की कमी से जुड़ी कुछ समस्याओं में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना है चटनी, जानिए ठंड में इसे खाना क्यों है फायदेमंद?
हालांकि यह समझना जरूरी है कि केवल फलों के सेवन से विटामिन B12 की कमी पूरी तरह दूर नहीं होती। शाकाहारी लोगों को संतुलित आहार के साथ-साथ फोर्टिफाइड फूड्स, डेयरी उत्पाद या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना चाहिए। फल डाइट का सहायक हिस्सा बनकर शरीर को सक्रिय और स्वस्थ रखने में जरूर मदद कर सकते हैं।
.
Fruits rich vitamin b12 diet health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
May 25, 2026 | 07:17 PMगेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
May 25, 2026 | 07:12 PMतलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
May 25, 2026 | 07:09 PMपेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
May 25, 2026 | 07:02 PMहवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMगुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
May 25, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














