- Hindi News »
- Religion »
- When Jyeshtha Amavasya In The Year 2025
‘ज्येष्ठ अमावस्या’ की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त नोट कर लें, ऐसे करें पूजा, कष्टों से मिलेगी मुक्ति
धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी

ऐसे करें ज्येष्ठ अमावस्या की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
ज्येष्ठ अमावस्या सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या 27 मई को मनाई जाएगी। कहते हैं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य के कार्य करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन पितरों की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और भोजन करवाना भी बेहद शुभ माना गया है। इस अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
ज्योतिषयों के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या का संबंध शनि देव से भी है, क्योंकि इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इसे शनि जयंती और शनि अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा और उनसे संबंधित उपाय करने के लिए शुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि और मुहूर्त के बारे में।
यह भी पढ़ें–मई में इस दिन लग रहा है पंचक, 5 दिनों तक मांगलिक कार्यों से बचें, दक्षिण दिशा में यात्रा करने से पहले यह काम ज़रूर कर लें
सम्बंधित ख़बरें
Constipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो
धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!
Mehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक
Rice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
क्या है ज्येष्ठ अमावस्या 2025 तिथि व मुहूर्त
आपको बता दें, ज्येष्ठ अमावस्या 27 मई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 26 मई 2025 को दोपहर 12:11 बजे से होगा और इसका समापन 27 मई 2025 को रात 08:31 बजे होगा।
ऐसे करें ज्येष्ठ अमावस्या की पूजा
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें। यदि ऐसा संभव न हो तो घर पर
- ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- फिर पितरों की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण करें।
- यदि संभव हो तो इस अमावस्या पर तीर्थ स्नान जरूर करें। कहते हैं ऐसा करने से अक्षय पुण्य की
- प्राप्ति होती है और पितृ दोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
- इसके बाद पीपल के पेड़ पर जल, अक्षत, सिंदूर आदि चीजें चढ़ाएं साथ ही दीपक भी जरूर जलाएं
- और पेड़ की कम से कम 11 या 7 बार परिक्रमा करें।
- इस दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल, काला कपड़ा और नीले फूल अर्पित करें।
ज्येष्ठ अमावस्या का क्या है महत्व
धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है और पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।
इस तिथि पर पितरों को तर्पण और पिंडदान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे न केवल पितरों की शांति मिलती है, बल्कि व्यक्ति को भी पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है।
When jyeshtha amavasya in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नॉन वेज खाकर दर्शन का आरोप! मुस्लिम नेता के मंदिर पहुंचने पर बवाल, गोमूत्र से किया गया शुद्धिकरण
Feb 16, 2026 | 12:59 PMमराठी गौरव दिन पर सेवा का संकल्प, 10 हजार छात्रों को शैक्षणिक किट; नासिक से शुरुआत
Feb 16, 2026 | 12:48 PMयूपी में लखनऊ, मेरठ और अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी
Feb 16, 2026 | 12:46 PMहाई कोर्ट का मनपा को अल्टीमेटम: इतवारी के अवैध ढांचे पर तुरंत लें फैसला; 5 साल की देरी पर अदालत सख्त!
Feb 16, 2026 | 12:46 PMनागपुर प्रभाग 2: नालों में सड़ रही गंदगी, घरों में घुस रहा बदबूदार पानी; क्या महामारी का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Feb 16, 2026 | 12:38 PMभरी मीटिंग में छलके सुनेत्रा पवार के आंसू, अदिति तटकरे के इस इमोशनल पोस्ट ने रुलाया, देखें VIDEO
Feb 16, 2026 | 12:37 PMनासिक में शुरू किसान कॉल सेंटर स्कीम, 1 कॉल पर खेती की जानकारी; 22 भाषाओं में फ्री कृषि मार्गदर्शन
Feb 16, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














