-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Tulsi Puja Day 2024
क्रिसमस के दिन कब से मनाया जाने लगा ‘तुलसी पूजन दिवस’, जानिए इतिहास, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: सीमा कुमारी
25 दिसंबर को जहां ईसाई लोग क्रिसमस डे मनाते हैं तो वहीं हिंदू धर्म के कई लोग इस दिन तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं। इस दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत 2014 से हुई थी।

दिसंबर 2024 में इस दिन है तुलसी पूजन दिवस,(सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Pujan Diwas 2024: 25 दिसंबर को जहां ईसाई लोग क्रिसमस डे मनाते हैं तो वहीं हिंदू धर्म के कई लोग इस दिन तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं। इस दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत 2014 से हुई थी। तुलसी के पौधे के औषधीय और धार्मिक महत्व को समझते हुए साधु-संतों और आम लोगों ने 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में चुना। कहते हैं तब से हर साल इस दिन पर तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता आ रहा है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते है। मान्यता के अनुसार घर में सुख-शांति के लिए इस दिन माता तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार तुलसी पूजन कब है और तुलसी माता को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से पूजा करें-
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 25 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और गुप्त खूबियां
Maharashtra Weather: राज्य में मान्सून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
कब है तुलसी पूजन दिवस 2024
तुलसी पूजन हर साल 25 दिसंबर को ‘क्रिसमस डे’ के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग तुलसी की विधि-विधान पूजा करते हैं और उसकी परिक्रमा लगाते हैं।
ऐसे करें तुलसी पूजन दिवस पर माता तुलसी की पूजा
इस दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
फिर घर के मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए। सफाई करके मंदिर को रंगोली और फूलों से सजाना चाहिए।
इसके बाद तुसली माता को जल चढ़ाना, कुमकुम लगाना और उनका श्रंगार करना चाहिए।
माता को लाल चुनरी, शृंगार का सामान, माला, पंचामृत, फल और मिठाई चढ़ाकर धूप दीप दिखाना चाहिए।
माता की पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप अवश्य ही करना चाहिए।
आरती करके ही माता तुलसी का पूजन समाप्त करना चाहिए।
फिर, घर के सदस्यों और अन्य लोगों को माता का प्रसाद वितरित करना चाहिए।
बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए।
साथ ही, इस दिन जरूरतमंदों की सहायता भी करनी चाहिए। माता का व्रत करने वालों को सात्विक भोजन से ही व्रत को खोलना चाहिए।
देवी तुलसी के पूजन मंत्र
1. तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।
2. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
When is tulsi puja day 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 25 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और गुप्त खूबियां
Jun 25, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: राज्य में मान्सून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 25, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM










