-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Bhaum Pradosh Fast In December
आज है दिसंबर का पहला प्रदोष, भगवान शिव की विशेष कृपा के लिए इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा
- Written By: सीमा कुमारी
Lord Shiva:आज दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से शिवजी की कृपा होती है और भक्तों को सभी दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है।

जानिए प्रदोष व्रत का पूजा का सही मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
December Pradosh Vrat 2025 Date: आज 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह पावन तिथि देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना के लिए समर्पित है। अगर हिंदू धर्म मान्यता की बात करें तो, जो भक्त इस दिन प्रदोष व्रत रखकर भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं, उनके सभी कार्य सफल होते हैं।
इसके अलावा इस व्रत से पाप, रोग और दोष मिटते हैं साथ ही, शिव जी की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस वर्ष, पंचांग के अनुसार, यह शुभ तिथि आज 02 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 03 बजे शुरू होकर 57 मिनट से होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन 03 दिसंबर 2025, बुधवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर होगा। जानिए दिसंबर में भौम प्रदोष व्रत कब है और पूजा का सही मुहूर्त क्या है।
जानिए प्रदोष व्रत का पूजा का सही मुहूर्त
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, अगहन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज 02 दिसंबर को दोपहर 03 बजे शुरू होकर 57 मिनट पर रहेंगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार यह व्रत 2 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
वहीं, इसका समापन 03 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा होती है।
कैसे करें भौम प्रदोष व्रत की पूजा
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत रखने का संकल्प लें।
- पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल छिड़कें।
- भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- प्रदोष काल से पहले एक बार फिर स्नान करें।
- इसके बाद प्रदोष काल में भगवान शिव का अभिषेक जल या पंचामृत से विधिवत करें।
- महादेव को बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, अक्षत, धूप, दीप और भोग अर्पित करें।
- भोग में खीर या ठंडई चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
- ध्यान रहे कि शिवजी को केतकी और केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए।
- शिव जी के वैदिक मंत्रों ‘ॐ नमः शिवाय, महामृत्युंजय’ का कम से कम 108 बार जाप करें।
- प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें और अंत में शिव-पार्वती की आरती करें।
- इस दिन तामसिक चीजों से पूरी तरह से दूर रहें।
जानिए क्या है भौम प्रदोष व्रत का आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, जब यह व्रत मंगलवार को पड़ता है, तो इसे भौम प्रदोष कहा जाता है। ‘भौम’ शब्द मंगल ग्रह से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें –स्टडी रूम भूलकर भी न रखें इन दिशाओं में, जानिए कौन सी दिशा पढ़िए के लिए है बेस्ट
कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से शिवजी की कृपा मिलती है और भक्तों को सभी दुख-दर्द से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है, जो शत्रुओं पर विजय और बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं।
When is bhaum pradosh fast in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMसुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMगडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Jul 26, 2026 | 11:43 AMआगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
Jul 26, 2026 | 11:41 AMBMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Jul 26, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














