-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Annapurna Jayanti
दिसंबर के पहले हफ्ते इस दिन ‘अन्नपूर्णा जयंती’, जानिए पूजा का सटीक तिथि और शुभ मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
Maa Annapurna:सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का बहुत महत्व है, क्योंकि यह भोजन और समृद्धि की देवी माँ अन्नपूर्णा के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

कब है अन्नपूर्णा जयंती (सौ.सोशल मीडिया)
Annapurna Jayanti Kab Hai 2025: हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष माह बड़ा महत्व रखता है। इस महीने कई पर्व-त्योहार मनाए जाते है। इन्हीं में से एक अन्नपूर्णा जयंती। यह जयंती अन्न व समृद्धि की देवी माँ अन्नपूर्णा देवी को समर्पित है। मां अन्नपूर्णा को अन्न और समृद्धि की देवी माना जाता है।
हिन्दू मान्यता के अनुसार, वह साक्षात देवी पार्वती का ही एक स्वरूप हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर अन्न के संकट को दूर करने के लिए यह अवतार लिया था। अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी।
हिन्दू मान्यता के अनुसार, अन्नपूर्णा देवी को अन्न, समृद्धि, पोषण और जीवन-निर्वाह की देवी कहा गया है। मान्यता है कि माता की कृपा बनी रहे तो घर-परिवार में कभी अन्न का अभाव नहीं होता। आइए पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि यह जयंती कब मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
कब है अन्नपूर्णा जयंती
आपको बता दें, वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 5 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए अन्नपूर्णा जयंती दिन गुरुवार, 4 दिसंबर को मनाई जाएगी।
कैसे करें अन्नपूर्णा जयंती पूजा विधि
- जयंती के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
- पूरे रसोईघर को अच्छी तरह साफ करें।
- गंगाजल छिड़ककर स्थान को पवित्र करें।
- रसोई में या पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित करें।
- इस दिन चूल्हे, सिलबट्टे और घर में रखे अन्न की विधिवत पूजा करें।
- उन्हें हल्दी, कुमकुम, अक्षत और फूल अर्पित करें।
- इस दिन अन्न का अपमान गलती से भी न करें। साथ ही, गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान
- जरूर करें। यह सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना जाता है।
यह भी पढ़ें–शनिवार के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक मुश्किलों से उबार देंगे सूर्यपुत्र
जानिए सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती की महिमा
सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का बहुत महत्व है, क्योंकि यह भोजन और समृद्धि की देवी माँ अन्नपूर्णा के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। यह त्योहार हमें अन्न का सम्मान करना और अन्न का अपव्यय न करने का संदेश देता है।
When is annapurna jayanti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














