- Hindi News »
- Religion »
- When Will Annapurna Jayanti Be Celebrated
अन्नपूर्णा जयंती की सही तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा-विधि और इस पूजा की महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
अन्न एवं धन की देवी माँ अन्नपूर्णा को समर्पित अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यह जयंती 15 दिसंबर को मनाई जाएगी।

अन्नपूर्णा जयंती की महिमा
Annapurna Jayanti 2024:अन्न एवं धन की देवी माँ अन्नपूर्णा को समर्पित अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यह जयंती 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन अन्न एवं धन की देवी मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।
इस व्रत को करने से साधक पर मां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से अन्न एवं धन के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से मां अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं। आइए, अन्नपूर्णा जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में जानते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
आज अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन विशेष चीजों का दान, माँ अन्नपूर्णा की कृपा से भरा रहेगा भंडार
अन्नपूर्णा जयंती पर रखें खास बातों का ध्यान,वरना पड़ जाएंगे अन्न-धन के लाले
दिसंबर के पहले हफ्ते इस दिन ‘अन्नपूर्णा जयंती’, जानिए पूजा का सटीक तिथि और शुभ मुहूर्त
अन्नपूर्णा जयंती के दिन भोग में चढ़ाएं केसर वाली खीर, भरा रहेगा धन-धान्य का भंडार, शनि दोष से छुटकारा के लिए करें यह उपाय
कब है अन्नपूर्णा जयंती और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। साल 2024 में 14 दिसंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं इसकी समाप्ति 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, अन्नपूर्णा जयंती 15 दिसंबर को होगी।
ऐसे करें अन्नपूर्णा जयंती पर मां अन्नपूर्णा की पूजा
ज्योतिषयों के अनुसार, अन्नपूर्णा जयंती के दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद आपको स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल को भी गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। अगर, इस दिन व्रत रखने वाले हैं तो व्रत का संकल्प भी जरूर लें।
पूजा से पूर्व माता अन्नपूर्णा की एक मूर्ति या तस्वीर पूजा स्थल पर आपको स्थापित करनी चाहिए। इसके बाद धूप, दीप माता के सामने जलाना चाहिए। पूजा के लिए कुमकुम, हल्दी, अक्षत, नैवेद्य, तुलसी पत्र आदि भी आपको पहले ही रख लेने चाहिए।
भोग के रूप में आपको हलवा, पूड़ी और सब्जी बनानी चाहिए। पूजा के दौरान माता अन्नपूर्णा के स्तोत्र और मंत्रों का जप आप कर सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
साथ ही अक्षत, पुष्प आदि भी माता को अर्पित करने चाहिए। पूजा समाप्ति के बाद घर के लोगों में आपको प्रसाद अवश्य बांटना चाहिए। पूजा के दौरान माता के मंत्र ‘ॐ अन्नपूर्णायै नमः’ का कम से कम 108 बार जप अवश्य करें।
इस दिन दान का भी बड़ा महत्व है, इसलिए पूजा के बाद सामर्थ्य अनुसार आप अन्न, वस्त्र आदि जरूरतमंदों को दान स्वरूप दे सकते हैं।
सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का महत्व
देवी अन्नपूर्णा की पूजा पारिवारिक खुशियों, आरोग्य और अन्न-धन की प्राप्ति के लिए की जाती है। इनकी पूजा से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। साथ ही अन्नपूर्णा जयंती के दिन दान से भी आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। शारीरिक और मानसिक संतुलन भी माता अन्नपूर्णा की पूजा करने से मिलता है।
यूं तो हमको हर दिन ही माता अन्नपूर्णा को याद करना चाहिए, क्योंकि अन्न के बिना जीवन संभव नहीं है। अगर, आप ऐसा नहीं भी कर पा रहे हैं, तो अन्नपूर्णा जयंती के दिन श्रद्धापूर्वक माता की आराधना करने से पूरे साल खुशहाली आपके घर में बनी रहती है।
When will annapurna jayanti be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMMP News: शहडोल में SECL की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा; छत धंसने से मलबे में दबे कई मजदूर, 2 की मौत
Jun 05, 2026 | 10:59 PM‘बाहुबली से बायो युग की ओर बढ़ रहा यूपी’, बोले-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा
Jun 05, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














