पर्स में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, कभी नहीं रहेगी बरकत, पैसों की हो जाएगी तंगी!

Astro Tips For Purse:वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, पर्स में गलत चीजें रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती हैं। जानिए पर्स में क्या नहीं रखनी चाहिए?
पर्स में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, कभी नहीं रहेगी बरकत, पैसों की हो जाएगी तंगी!
पर्स में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Purse Ke Vastu Upay In Hindi: ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार,पर्स को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्स सभी लोग रखते है। वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार, पर्स में कुछ चीजें रखने से धन की बरकत होती है, जबकि कुछ चीजें रखने से आर्थिक तंगी आ सकती है। ऐसा करने से किस्मत आपसे रूठ जाती है और नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक संकट और लगातार परेशानियों बढ़ जाती हैं।

वास्तु शास्त्र में बताया है कि, हर वस्तु में एक खास तरह की ऊर्जा होती है। कुछ वस्तुएं सकारात्मकता को बढ़ाती हैं, जबकि कुछ वस्तुएं नकारात्मक प्रभाव पैदा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जाने-अंजाने में पर्स में कुछ ऐसी चीजों को रख लेते हैं, जिसका सीधा प्रभाव आपकी तरक्की और खुशियों पर पड़ता है। तो वास्तु के इन विशेष नियमों को जरूर जान लें।

ऐसे में ये जानना और समझना बहुत आवश्यक हो जाता है कि पर्स में कौन-सी चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर पर्स में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

आखिर पर्स में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

दवाइयां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, पर्स में दवाइयां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है जो आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आप भी इस तरह का काम करते है तो जल्द ही इस आदत को छोड़े।

फटे और गंदे नोट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पर्स में फटे, गंदे या खराब हालत वाले नोट भी गलती से नहीं रखने चाहिए। कहा जाता है कि पर्स में फटे, गंदे या खराब हालत वाले नोट शुभ नहीं माने जाते है। ऐसे नोटों से धन की सकारात्मक उर्जा कमजोर हो जाती है। पर्स में फटे नोट धन हानि की वजह बन सकते है। घर में हमेशा बरकत बनाए रखने के लिए पर्स में साफ-सुथरे और अच्छे नोट ही रखने चाहिए।

पुराने बिल और रसीदें

आपको बता दें, कुछ लोग पुराने बिल या कुछ रसीदें अपने पर्स में ही संभाल कर रखते हैं। वास्तु के अनुसार, पुरानी रसीदें और बिल नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह आर्थिक बाधाओं को भी बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए।

भगवान की तस्वीरें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि,पर्स में भगवान की फोटो यानी तस्वीरें भी बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करना शुभ नहीं होता। पर्स का काम बार-बार पड़ाता है, क्योंकि उसमें से निरंतर पैसे निकालने और डालने पड़ते हैं। ऐसे में पर्स में जो चीजें रखीं है, उनका सही तरह से सम्मान नहीं पाता।

नुकीली या टूटी चीजें

पर्स में चाबियां, टूटा पेन या कोई भी नुकीली या क्षतिग्रस्त चीजें नहीं रखनी चाहिए। पर्स में ये चीजें अशुभ मानी जाती हैं। ऐसी चीजों से नकारात्मक उर्जा आकर्षित होती है, जिससे धन की स्थिररता पर प्रभाव पड़ता है। पर्स हमेशा साफ-सुथरा रखाना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com