- Hindi News »
- Religion »
- Valentines Week Gifts To Avoid Relationship Problems
Valentine’s Week में गलती से भी न दें ऐसे गिफ्ट, वरना बने रिश्ते में आ सकती है दरार
Wrong Gift: वैलेंटाइन डे में गिफ्ट चुनते समय हर चीज़ पर ध्यान दें। कोई भी गलत गिफ्ट आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। जानिए कौन से गिफ्ट से बचें और कैसे चुनें सही गिफ्ट ताकि आपका प्यार और मजबूत बने।
- Written By: सीमा कुमारी

वैलेंटाइन डे (सौ.सोशल मीडिया)
Valentine Day Par Apne Partner ko kya gift Na Kare: फरवरी का महीना आते ही यंगस्टर्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। चाहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या फिर हस्बैंड वाइफ पार्टनर के लिए प्यार जताने के लिए ये पूरा हफ्ता परफेक्ट टाइम होता है। वैलेंटाइन डे जिसका इंतजार हर कपल को पूरे साल बेसब्री से रहता है।
यूं कहे प्यार करने वालों के लिए ‘वैलेंटाइन वीक’ किसी जश्न या त्योहार से कम नहीं है और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तैयारियों में भी जुट जाते है।
वैलेंटाइन वीक में एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी चलन है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए, वरना इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
Vat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
बुध का नक्षत्र परिवर्तन, 7 मई से इन 4 राशियों के करियर में लगेंगे ‘चार चांद’, जानें क्या आपकी राशि है इसमें
वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट न करें
-
काले रंग के कपड़े
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार,अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे के लिए ड्रेस खरीद रहे हैं तो एक बात ख़ास ध्यान रखें काले रंग के कपड़े भूलकर भी गिफ्ट न करें। क्योंकि, कभी भी उपहार में काले वस्त्र नहीं देने चाहिए। क्योंकि काले रंग को हिन्दू धर्म में अशुभ माना गया है। यदि कोई अनजाने में आपको इस रंग के कपड़े उपहार में देता है तो यह दुःख, कष्ट और पीड़ा का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।
-
ताजमहल की प्रतिकृति
अक्सर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को ताजमहल की प्रतिकृति देते हैं। ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे गिफ्ट के तौर पर देना अशुभ माना जाता है। ताज महल में मुमताज की कब्र है। वास्तु शास्त्र में कब्र जैसी चीजें रिश्तों में नकारात्मकता पैदा करती हैं।
-
उपहार में रुमाल न दें
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, किसी व्यक्ति को गिफ्ट यानी उपहार में रुमाल भी नहीं देना चाहिए। खासतौर से कपल एक-दूसरे को रुमाल गिफ्ट ने करें। इसकी वजह से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है और पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है।
-
जूते गिफ्ट न करें
वैलेंटाइन डे पर अपने पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट लेने जा रहे हैं तो जूते भी नहीं खरीदे। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, पार्टनर को कभी भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जूते उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-Valentines Day पर पहली बार जा रहे हैं डेट पर? यहां जानिए पार्टनर को इंप्रेस करने के 4 ख़ास आइडिया
-
घड़ी गिफ्ट न करें
इसके अलावा, अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के लिए गिफ्ट में घड़ी भूलकर भी न खरीदें। ऐसा करने से जीवन में तरक्की के रास्तों में रुकावट आती है और रिश्ते में दरार आने लगती है।
Valentines week gifts to avoid relationship problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोर्ट के फैसले और समय का चक्र, चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर आनंद दुबे ने उठाए बुनियादी सवाल
May 05, 2026 | 08:50 PMगन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
May 05, 2026 | 08:35 PMबदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
May 05, 2026 | 08:19 PMट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! भोपाल रेल मंडल ने 440 लोगों को दबोचा; दर्ज किए केस
May 05, 2026 | 08:12 PM34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
May 05, 2026 | 08:08 PMरायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
May 05, 2026 | 07:59 PMPrabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
May 05, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














