असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद गरजे हिमंत बिस्वा सरमा, कही यह बड़ी बात

Assam Assembly Election 2026: असम कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस मौके पर सीएम सरमा कांग्रेस पर जमकर गरजे।
Assam Assembly Election 2026
प्रद्युत बोरदोलोई बीजेपी में शामिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pradyut Bordoloi Resign From Congress: असम में विधानसभा चुनाव से पहले पॉलिटिकल शिफ्टिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और आज उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बोरदोलोई ने कहा कि कांग्रेस में उनको घुटन महसूस हो रही थी साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर उनके अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस क्यों छोड़ी?

प्रद्युत बोरदोलोई ने भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद बताया कि उनका फैसला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कामकाज से प्रभावित होने और कांग्रेस से नाराजगी की वजह से लिया गया है। नई दिल्ली में भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरमा के कार्य करने के तरीके और उनकी कार्यशैली ने उन्हें काफी प्रभावित किया। जिसके चलते उन्होंने यह राजनीतिक कदम उठाया।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोरदोलोई के इस कदम को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बताया और कहा कि यह कांग्रेस नेताओं के दल-बदल के व्यापक रुझान को दर्शाता है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं प्रद्युत बोरदोलोई का भाजपा में हार्दिक स्वागत करता हूं। आज कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आने वाले महीनों में और भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे।

सीएम सरमा ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। असम कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया 2016 से चल रही है और इसमें तेजी आने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com