-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Cheti Chand 2026 Date Sindhi New Year Importance And Facts
किस दिन है ‘चेटीचंड’? जानिए Sindhi New Year Cheti Chand 2026 की सही तारीख़ और इस दिन से जुड़ी ख़ास बातें
- Written By: सीमा कुमारी
Jhulelal Jayanti 2026: चेटीचंड सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे सिंधी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

संत झूलेलाल (सौ.सोशल मीडिया)
Cheti Chand Kab Hai: ‘चेटी चंड’ सिंधी समुदाय के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। जिसे सिंधी समाज के लोग नववर्ष और संत झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस साल सिंधी नववर्ष यानि चेटीचंड का पावन पर्व 20 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
सिंधी समुदाय के लोगों के लिए यह तिथि बेहद शुभ मानी जाती है क्योंकि इस दिन से सिंधी हिंदुओं का नया साल शुरु होता हैं। हर नया महीना सिंधी हिंदुओं के पंचांग के अनुसार नए चांद के साथ प्रारंभ होता है इसलिए इस विशेष दिन को चेटी चंड भी कहा जाता हैं। इस दिन सिंधी समाज जल के देवता वरुण की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
आइए जानते हैं, इस वर्ष चेटी चंड कब मनाया जाएगा, सिंधी समाज के लिए इस पूजा का महत्व क्या है?
सम्बंधित ख़बरें
Mangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस साल चेटी चंड कब मनाया जाएगा
पंचांग के अनुसार इस साल सिंधी नववर्ष यानि चेटीचंड का पावन पर्व चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि यानि 20 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
चेटी चंड की पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार चेटी चंड की पूजा का शुभ मुहूर्त इस दिन सायंकाल 06:32 से लेकर 07:59 बजे तक रहेगा। इसी दिन सिन्धियों के संरक्षक माने जाने वाले झूलेलाल देवता की जयंती मनाई जाएगी।
सिंधी समुदाय में चेटी चंड का क्या है महत्व
सिंधी समुदाय के लिए चेटी चंड बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके नव वर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र शुक्ल पक्ष की शुरुआत नए चंद्रमा से होती है। इस दिन को ‘चेटी चंड’ कहा जाता है।
बताया जाता है कि, यह दिन जल देवता साईं उदेरोलाल, जिन्हें झूलेलाल के नाम से भी जाना जाता है, के प्रति आस्था और उनके द्वारा सिंधी समुदाय की रक्षा करने की याद में मनाया जाता है।
कहा जाता है कि जब एक दुष्ट राजा ने सिंधी संस्कृति और धर्म को नष्ट करने की कोशिश की, तब जल देवता वरुण देव झूलेलाल के रूप में प्रकट हुए और समुदाय की रक्षा की। यही कारण है कि यह दिन श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है।
चेटी चंड से जुड़ी रोचक बड़ी बातें
सिंधी धर्म गुरु के अनुसार, चेटी चंड का पर्व सिन्धी समाज के संरक्षक भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
संत झूलेलाल को वरुण देवता का अवतार माना जाता है। इस दिन सिंधी समाज जल के देवता वरुण की विशेष पूजा-अर्चना करते है।
चेटी चंड वाले दिन बहिराणा साहिब की परंपरा निभाई जाती है, जिसके तहत लोग एक बर्तन में चीनी, फल, इलायची, सूखे मेवे, मिश्री और दीया जलाकर रखते हैं और उसे किसी पवित्र जल स्रोत जैसे झील या नदी आदि में जाकर विसर्जित करते है।
यह भी पढ़ें-गुड़ी पड़वा के दिन ये गलतियां पड़ेगी बहुत भारी! पढ़िए और गांठ बांध लें
चेटीचंड पर्व से पूर्व सिंधी समाज से जुड़े लोग 40 दिनों का ‘चालीहो’ व्रत करते हैं और सात्विक जीवन जीते हुए जमीन पर सोते है।
चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज के लोग अपने घरों में विशेष रूप से मीठे चावल और ‘छोले’ बनाते है। इस दिन लोगों को प्रसाद के रूप में मिश्री और मेवा बांटने की परंपरा भी निभाई जाती है।
Cheti chand 2026 date sindhi new year importance and facts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा
Aug 04, 2026 | 03:11 PMCSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
Aug 04, 2026 | 03:10 PMअमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
Aug 04, 2026 | 03:08 PMनागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Aug 04, 2026 | 03:07 PMमध्यस्थता का सपना चकनाचूर! ट्रंप के फैसले से US-ईरान वार्ता से बाहर हुआ पाकिस्तान
Aug 04, 2026 | 03:06 PMनागांव CRPF कैंप में अचानक क्यों चलीं गोलियां? 2 जवानों की गई जान, ASI ने किया सुसाइड
Aug 04, 2026 | 03:04 PMMangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 04, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM













