-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Tulsi Pujan Diwas 2025 Mahatva Mantra Niyam
25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस? जानें महत्व, मंत्र और चुनरी के नियम
- Written By: सीमा कुमारी
Tulsi Mata Significance:आज 25 दिसंबर को मनाया जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

तुलसी पूजन के आध्यात्मिक लाभ (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Pujan Diwas 2025: आज 25 दिसंबर 2025 को पूरे देश में ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में ‘तुलसी पूजन दिवस’को विशेष महत्व दिया जाता है। सनातन परंपरा में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप माना गया है।
इसी आस्था को जीवित रखने के उद्देश्य से हर वर्ष 25 दिसंबर को यह विशेष दिवस मनाया जाता है। ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण – चारों को एक सूत्र में जोड़ने वाला पर्व है।
शास्त्रों में तुलसी का महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार तुलसी माता भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। पद्म पुराण सहित अनेक पुराणों में तुलसी पूजन को अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि घर में तुलसी का पौधा होना शुभ, मंगलकारी और कल्याणकारी माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
Vastu Tips: वास्तु का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज ही बदल देंगे अपने घर का मुख्य द्वार
तुलसी पूजन के आध्यात्मिक लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नियमित तुलसी पूजन से—
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है
- मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होती है
- ग्रह दोषों और नकारात्मक प्रभावों में कमी आती है
- तुलसी पूजन से मन शांत रहता है और वातावरण पवित्र बना रहता है।
तुलसी में जल अर्पण करते समय कौन-सा मंत्र बोलें?
ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी माता को जल अर्पण करते समय श्रद्धा और शुद्ध भाव सबसे आवश्यक है। इसके साथ मंत्र जाप करने से पूजन पूर्ण माना जाता है।
मुख्य मंत्र:
ॐ नमो भगवत्यै तुलस्यै नमः॥
यह मंत्र मानसिक शांति, रोग निवारण और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
विष्णु कृपा के लिए मंत्र:
ॐ नमो नारायणाय
यह मंत्र वैवाहिक सुख, संतान सुख और पारिवारिक शांति के लिए फलदायी माना जाता है।
तुलसी माता को कौन-से रंग की चुनरी चढ़ाएं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी माता को चुनरी अर्पित करना शुभ माना जाता है—
- लाल चुनरी: सौभाग्य, वैवाहिक सुख और गृह शांति के लिए
- पीली चुनरी: गुरु कृपा, ज्ञान और संतान सुख के लिए
- हरी चुनरी: स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक
ये भी पढ़े-क्रिसमस ट्री पर इन शुभ चीजों को लगाने से चमक उठेगा भाग्य, दूर होगी पैसों की तंगी
ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। इस दिन तुलसी माता की पूजा कर जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता को आमंत्रित किया जा सकता है।
Tulsi pujan diwas 2025 mahatva mantra niyam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
Jul 11, 2026 | 07:30 AMTrump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Jul 11, 2026 | 07:28 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 07:27 AMदिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 07:20 AMबहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं
Jul 11, 2026 | 07:20 AM‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Jul 11, 2026 | 07:19 AMदस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
Jul 11, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














