-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Today On Sharad Purnima Keep Kheer In The Moonlight At This Auspicious Time
आज शरद पूर्णिमा को इस मुहूर्त में रखें चांद की रोशनी में खीर, भद्राकाल में भूल से भी नहीं
- Written By: सीमा कुमारी
Sharad Purnima 2025 puja vidhi: वैसे तो, सनातन धर्म में सभी पूर्णिमा का विशेष महत्व है, लेकिन शरद पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा में श्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि, इसी तिथि से शरद ऋतु का आरंभ भी हो जाता है।

चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने का मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
Sharad Purnima 2025: आज पूरे देशभर में शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, वैसे तो, सनातन धर्म में सभी पूर्णिमा का विशेष महत्व है, लेकिन शरद पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा में श्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि, इसी तिथि से शरद ऋतु का आरंभ भी हो जाता है। इस दिन चंद्रमा संपूर्ण होता है और 16 कलाओं से युक्त होता है।
कहा जाता है कि, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है और लोग इस अमृत को ग्रहण करते हैं। जो जातक इस अमृत को ग्रहण करता है उसे धन, प्रेम और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रेम और कलाओं से परिपूर्ण होने के कारण श्रीकृष्ण ने इसी दिन महारास रचाया था। इस दिन विशेष प्रयोग करके अच्छे स्वास्थ्य, प्रेम और धन का वरदान पाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
Vastu Tips: वास्तु का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज ही बदल देंगे अपने घर का मुख्य द्वार
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार शरद पूर्णिमा पर कई सारे शुभ संयोगों का निर्माण होने वाला है, साथ ही इस दिन अशुभ पंचक का साया भी रहने वाला है तो ऐसे में जानते है कि क्या पंचक का प्रभाव पूर्णिमा पर दिखेगा और कल किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करनी होगी और खीर चंद्रमा में रोशनी में रखनी होगी।
कब है शरद पूर्णिमा 2025
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अक्टूबर को सुबह को 09 बजकर 16 मिनट पर होगा। पंचांग गणना के आधार पर इस साल शरद पूर्णिमा का पर्व 06 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
जानिए क्या रहेगा शरद पूर्णिमा स्नान-दान समय
ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 39 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 37 मिनट तक।
शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, खीर रखने का मुहूर्त 6 अक्टूबर यानी आज रात 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, जो कि सबसे शुभ और लाभकारी मुहूर्त माना जा रहा है।
क्या पूर्णिमा पर रहेगा पंचक का साया
शरद पूर्णिमा पर पंचक का साया भी रहने वाला है। दरअसल, पंचक की शुरुआत दशहरे के अगले दिन से हो गई थी, जो कि तिथि के अनुसार 3 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक रहेंगे। इस पंचक का प्रभाव आज पूर्णिमा पर भी देखने को मिलेगा इसलिए इस दौरान कोई शुभ काम न करें।
ऐसे करें शरद पूर्णिमा पूजा
- इस दिन पवित्र नदी या फिर घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- साफ वस्त्र धारण करें।
- व्रत व पूजा का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करें।
- उन्हें सुंदर वस्त्र, फल, फूल, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
- गाय के दूध से खीर बनाकर भोग तैयार करें।
- इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य जरूर दें।
- अर्घ्य में दूध, चावल और सफेद फूल मिलाएं।
- अगले दिन सूर्योदय से पहले उस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
- पूर्णिमा के दिन अन्न, वस्त्र, चावल, दूध, मिठाई और दक्षिणा का दान जरूर करें।
क्या है शरद पूर्णिमा का महत्व
सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर रात के समय चंद्रमा की चांदनी में खीर या दूध रखने से वह अमृत के समान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें-आज है शरद पूर्णिमा, चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर, इस खीर की महिमा जानिए
यह खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और निरोगी काया मिलती है। इस शुभ घड़ी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है, जिससे धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Today on sharad purnima keep kheer in the moonlight at this auspicious time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
Jul 10, 2026 | 06:47 PMवे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
Jul 10, 2026 | 06:45 PMविधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
Jul 10, 2026 | 06:40 PMअयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
Jul 10, 2026 | 06:35 PMOpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
Jul 10, 2026 | 06:33 PMफिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
Jul 10, 2026 | 06:25 PMविधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
Jul 10, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














