9 मार्च का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
आज का भविष्य: 09 मार्च 2025: आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित होता है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए इस दिन को चुनते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर दिन तय होता है। इसके अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है दैनिक राशिफल…
मेष-
आज का दिन इस राशि के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। जायजाद संबंधी कार्य बनने का योग है। अनावश्यक विवादों को टालें। संयम रखकर कार्य करें। सफलता प्राप्ति का योग है। प्रवास में सतर्क रहें।
वृषभ-
आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य बना रह सकता है। घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा। गलत बदलाव से बचें।
मिथुन-
आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा रह सकता है। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी। किये गये प्रयास सफल होंगे।
कर्क–
आज का दिन इस राशि के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। यानि आज पड़ोसी से विवाद हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी। धन लाभ का योग है। मित्र मिलन का योग है।
सिंह–
आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। मांगलिक कार्यो का योग है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहनादि का सुख मिलेगा। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कन्या–
आज का दिन इस राशि के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यो की अधिकता रहेगी। परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
तुला–
आज का दिन इस राशि के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा। मित्र मिलन होगा।
वृश्चिक–
आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा रह सकता है। इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है। आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा। पारिवारिक यात्रा सुखद एवं आनन्ददायक रहेगी।
धनु–
आज का दिन इस राशि के लिए सामान्य रह सकता है। श्रम साध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है। आमोद प्रमोद पर खर्च होगा। आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा।
मकर–
आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा। लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी। जोखिम के कार्यो में न उलझें। परिश्रम अधिक होगा।
कुम्भ–
आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। बातों-बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे। कामकाजी यात्रा होगी।
मीन–
आज का दिन इस राशि के लिए मिला- जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज कल पर न टालें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा। धार्मिक कार्य बनेगा।
आज जन्म लिया बालक का स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा लंबे कद का होगा। दूसरों का आदर करेगा। किसी भी समस्या का सरलता से समाधान होगा। अंध विश्वासी एवं दूसरों की बात को समझने वाला बहुत चतुर होगा। माता-पिता का भक्त होगा।
फाल्गुन शुक्ल दशमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से सूत, वस्त्र, सन, जूट, पाट, बारदाना, जीरा, धनियां, लालमिर्च, गोल सुपारी, के भाव में मंदी होगी। 12 बजकर 8 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 7113 है।