- Hindi News »
- Religion »
- If A Peepal Tree Grows In The Courtyard Of The House During Pitru Paksha Then Know What Is The Sign
पितृपक्ष में अगर घर के अहाते में उग आए पीपल का पौधा, तो जानिए क्या है संकेत
Pitru Paksha: पितृपक्ष में पीपल के पेड़ की पूजा करना भी पितरों की कृपा प्राप्ति का एक उपाय बताया गया है। अगर आपके घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है, तो आपको क्या करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है, तो क्या करें (सौ.सोशल मीडिया)
Pitru Paksha: सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व हैं। हर साल की तरह इस बार पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो चुकी है, जो 21 सिंतबर तक चलने वाले हैं। जैसा कि आप जानते है कि, पितृपक्ष में पीपल के पेड़ की पूजा करना भी पितरों की कृपा प्राप्ति का एक उपाय बताया गया है।
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है, तो आपको क्या करना चाहिए। ताकि आप दोष से बचे रहें।
घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है तो क्या करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी घर की दीवार में अचानक से पीपल उग जाता है, तो इसे एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे वास्तु दोष के संकेत के रूप में देखा जाता है। इससे नकारात्मकता उत्पन्न होती है और घर की नींव भी कमजोर हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
Shami Plant: कंगाल को भी मालामाल बना सकता है शमी का पौधा, बस जान लें सही दिशा और वास्तु नियम।
Shani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
Shani Jayanti: शनि जयंती के दिन पर भूल से भी न खाएं ये चीजें, वरना भोगना पड़ेगा भयंकर कष्ट!
इसके अलावा, अचानक से पीपल का उग जाना पूर्वजों की नाराजगी की ओर भी संकेत करता है। इससे आपको पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य समस्याओं आदि का सामना करना पड़ सकता है।
करें ये काम
अगर आपके घर में भी पीपल का पौधा उग आया है, तो इसे उखाड़कर फेंकने की गलती न करें, वरना आपको दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सबसे पहले पीपल की पूजा-अर्चना करें और इसके बाद क्षमा प्रार्थना करें।
अब इस पौधे को मिट्टी सहित खोदकर किसी मंदिर, या खुले स्थान पर रोप दें। आप पीपल के पौधे को पूर्णिमा, अमावस्या या रविवार के दिन हटा सकते हैं।
करें ये उपाय
पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए पितृपक्ष में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। खासकर पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
इसके साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे तर्पण और पिंडदान करने से भी आपको लाभ देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-पितृपक्ष के दौरान ये काम जरूर करें, कष्टों से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे जीवन में सुख-समृद्धि के शुभ योग
जानिए क्या है पीपल पेड़ की महिमा
हिंदू धर्म में प्रकृति का विशेष महत्व हैं। हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। इन्हीं में से एक है पीपल का पेड़। इसे हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र पेड़ बताया गया है। पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का भी वास होता है। पुराणों में भी पीपल के पेड़ की महिमा बताई गई है।
If a peepal tree grows in the courtyard of the house during pitru paksha then know what is the sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














