-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- This Is The Correct Date Of Eid E Milad Un Nabi
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की ये है सही तारीख़, जानिए इस त्योहार से जुड़ी क्या है मान्यता
- Written By: सीमा कुमारी
Eid E Milad 2025: ईद-ए मिलाद उन नबी हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने ‘रबी-उल-अव्वल’ की 12वीं तारीख को मनाई जाती हैं। आइए जानते हैं ईद-ए-मिलाद कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (सौ.सोशल मीडिया)
Eid E Milad 2025: ईद-ए-मिलाद मुस्लिम समुदाय का मुख्य पर्व हैं। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाते हैं। इसे मुहम्मद का जन्मदिन, नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं ईद-ए-मिलाद कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –
कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाए जाने की सटीक तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है। ऐसे में 4 या 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाए जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
क्यों मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। माना जाता है कि हजरत मोहम्मद का जन्म उन्हें समाज में फैल रहे अंधकार को दूर करने व बुराइयों को खत्म करने के लिए हुआ था।
ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। उनका जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12 तारीख पर मिलादुन्नबी के दिन हुआ था।
इसलिए इस दिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाए जाने की परम्परा है। वहीं यह भी माना जाता है कि रबी-उल-अव्वल महीने की 12वें दिन ही पैगंबर मोहम्मद का इंतकाल भी हुआ था। इसलिए कुछ लोग इसे शोक के रूप में भी मनाते हैं।
कैसे मनाया जाता है ईद-ए-मिलाद:
नए कपड़े और प्रार्थना
लोग नए कपड़े पहनते हैं और विशेष प्रार्थनाएं (नमाज़) करते हैं। मस्जिदों और दरगाहों पर लोग इकट्ठा होते हैं और दिन की शुरुआत सुबह की नमाज़ से होती है।
जुलूस और सभाएं
कई शहरों में इस दिन बड़े बड़े जुलूस निकाले जाते हैं। इन जुलूसों में लोग पैगंबर मुहम्मद के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं।
बच्चों के लिए कहानियां
बच्चों को पैगंबर मुहम्मद के जीवन से जुड़ी कहानियां और कुरान की शिक्षाएं सुनाई जाती हैं।
यह भी पढ़ें:-इस दिन से शुरू हो रहा है आश्विन महीना, क्या करें क्या नहीं यहां जानिए
दान पुण्य और भोज
इस दिन ज़रूरतमंदों को दान दिया जाता है। साथ ही, सार्वजनिक भोज (खाना पीना) का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग मिलकर खाना खाते हैं।
This is the correct date of eid e milad un nabi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














