-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- On Which Night Of The Month Of Ramadan Was The Holy Quran Revealed
जानिए माह-ए-रमजान की किस रात नाजिल हुआ कुरान शरीफ, कितनी रात लग गए
- Written By: दीपिका पाल
इस्लाम धर्म में पाक ग्रंथ के तौर पर कुरान को जाना जाता है इसमें धर्म से जुड़े कई अध्याय है। इसे दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब का दर्जा मिला है। यह अल्लाह के द्वारा भेजी गई अंतिम किताब है।

किस रात नाजिल हुआ कुरान शरीफ (सौ.सोशल मीडिया)
Quran Revelation: इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है इसमें इस्लाम धर्म के लोग रोजा के नियम कर रहे है। रमजान महीने के खत्म होते ही ईद-उल-फित्र मनाया जाता है। ईद के मौके पर मुस्लिम बंधु मस्जिद में जाकर नमाज अदा करते है और अपनी जिंदगी में खुशहाली की इबादत करते है। इस्लाम धर्म में पाक ग्रंथ के तौर पर कुरान को जाना जाता है इसमें धर्म से जुड़े कई अध्याय है। इसे दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब का दर्जा मिला है वहीं यह किताब एक आसमानी और अल्लाह के द्वारा भेजी गई अंतिम किताब है. इसे अल्लाह ने अपने फरिश्ते (देवदूत) जिब्राइल के जरिए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब तक पहुंचाया। चलिए जानते है कितनी रात लगी कुरान के उतरने में।
पहली आयत पर उतारी गई आयत
आपको बताते चलें कि, रमजान के महीने में कुरान की पहली आयत आसमान से उतारी गई इसे लाने वाले हजरत मोहम्मद साहब है जो आखिरी पैगंबर है। यहां पर बताया जाता है कि, कुरान की सूरह अलबकरा की आयत 185 में अल्लाह फरमाते हैं कि रमजान व महीना है जिसमें आसमान से कुरान को उतारा गया। बताया जाता है कि, इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान को उतारने में 23 साल लग गए। रमजान के महीने में कुरान के नाजिल होने का सबूत मिलता है, 610 ईस्वी में रमजान के महीने में, जब पैगंबर मुहम्मद 40 वर्ष के थे।
रमजान के महीने में हिरा की गुफा में पैगंबर मोहम्मद साहब अल्लाह की इबादत कर रहे थे। अनुमान के मुताबिक, रमजान के आखिरी असरा में यानी अंतिम दस दिनों में ताक रातें जैसे 21, 23, 25, 27 में से कोई एक रात है, जिसमें कुरान नाजिल हुई. इसीलिए रमजान को तालीम का महीना माना जाता है. इन रातो को लैलतुल क़द्र (फ़ैसला की रात) रात मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
27वीं रात में उतारी गई थी कुरान
इस्लाम धर्म के मुताबिक, पैगंबर (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने लैलतुल कद्र के अनुसार कहा गया कि, यह 27वीं रात है. (अबू दाउद तैलिसी) अबू हुरैरा की एक अन्य रिवायत के अनुसार, यह रमज़ान की आखिरी रात है इस दिन ही कुरान को उतारा गया है। कुरान को लेकर कहा जाता है कि, यह एक मुकम्मल किताब है, जिसमें कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं हुआ है. कभी कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं हुए और न भविष्य में हो सकते हैं। इसमें किसी तरह की कांट-छांट कर ही नहीं सकता. इस्लाम का अकीदा यह है कि अल्लाह ने खुद इस किताब की हिफाजत (रक्षा) की जिम्मेदारी ली है।
किसने और कब दिया किताब का स्वरूप
इस्लाम के धर्म कहते हैं कि, पैगंबर मुहम्मद की 632 ईसवीं वफात (निधन) के बाद खलीफा हजरत अबु बकर ने 934 ईसवीं के बाद कुरान को एक ग्रंथ या किताब बनाने का विचार किया ताकि, अध्याय और सूरह को संरक्षित रखा जा सकें। इसके लिए जैद बिन साबित (655 ई) कुरान को इकट्ठा करने वाले पहले व्यक्ति थे, क्योंकि वह अल्लाह के नबी मुहम्मद के द्वारा पढ़ी गई आयतों और सूरों को लिखा करते थे।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
बताया जाता है कि, ज़ैद बिन साबित ने ही आयतों को एकत्र कर कुरान को किताब का रूप दिया. इसकी मूल प्रति अबू बकर को मिली।कुरान में कुल 30 पारे हैं और उन्हें 114 अध्यायों में बांटा गया है. अध्याय को सूरह कहते हैं. हर सूरह को एक नाम दिया गया. सूरह में आयतें होती हैं. आयत एक वाक्य होता है. कुरान में कुल 6,666 आयतें हैं. कुछ आयतें बहुत छोटी हैं और कुछ बड़ी. कुरान की सबसे बड़ी सूरह अल-बकरा है. इसमें 286 आयतें हैं. सबसे छोटी सूरह अल-कौसर है. इसमें सिर्फ तीन आयतें हैं।
On which night of the month of ramadan was the holy quran revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














