- Hindi News »
- Religion »
- These Remedies Of Tulsi In Pitru Paksha Will Give Freedom From Pitra Dosh
पितृपक्ष में तुलसी के ये उपाय पितृदोष से देंगे मुक्ति, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Pitru Paksha: हर साल भाद्रपद में आने वाली पूर्णिमा से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है, जो आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक चलते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या पितृ पक्ष में तुलसी पूजा करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

पितृपक्ष में करें तुलसी से जुड़े ये विशेष उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Pitru Paksha Remedies: पितरों के प्रति श्रद्धा का महापर्व पितृपक्ष 7 सितंबर से शुरू हो गई है। यह वह समय है, जब हम पितरों की कृपा एवं आशीर्वाद पाने के लिए श्राद्ध और तर्पण आदि करते हैं। जैसा कि आप जानते है कि सनातन परंपरा में श्राद्ध पक्ष या पितृ पक्ष, 16 दिनों का ऐसा अनुष्ठान है, जिसमें मौजूदा पीढ़ी अपने पूर्वजों के प्रति आभार जताती है और उन्हें सम्मान देती है, उन्हें याद करती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के साथ कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। खासतौर पर तुलसी से जुड़े उपाय पितृपक्ष में बेहद फलदायी माना गया है।
क्योंकि, तुलसी को विष्णुजी का प्रिय माना जाता है और पितरों का परम आश्रय भी भगवान विष्णु ही है। इसलिए तुलसी का प्रयोग करके किया गया तर्पण और पूजा पितरों को तुरंत तृप्त कर देती है। आइए जान लेते हैं तुलसी से जुड़े दो खास उपायों के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Maas 2026: मई से शुरू हो रहा ज्येष्ठ मास, इन नियमों का पालन करें और पाएं हनुमान जी की कृपा
Ganga Saptami: गंगा सप्तमी के शुभ दिन गंगाजल के उपाय दिलाएंगे कई परेशानियों से छुटकारा, धन-दौलत के बनेंगे योग!
Balcony Vastu Tips: बालकनी में भूल से भी न रखें ये चीज़ें, वजह जानिए
Jyeshtha Month: ज्येष्ठ 2026 में पड़ रहे हैं 8 मंगलवार, कर्क समेत इन 4 राशि वालों के लिए मंगल ही मंगल!
पितृपक्ष में करें तुलसी से जुड़े ये विशेष उपाय:
तुलसी के सामने दीपक जलाना
पितृपक्ष के किसी भी दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। उसके बाद तुलसी का जल से अभिषेक करें और पत्तियां अर्पित करें। अब तुलसी के पास खड़े होकर अपने पितरों का स्मरण करें और उनसे आशीर्वाद मांगे।
साथ ही तुलसी के पत्तों को दूध या जल में डालकर पितरों को अर्पण करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
पितरों की तृप्ति से मिलेगा आशीर्वाद
शास्त्रों में कहा गया है कि पितृपक्ष में तुलसी दल और गंगाजल से तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा तुरंत संतुष्ट होती है। जब पितर प्रसन्न होते हैं तो वे अपने वंशजों को दीर्घायु, संतान सुख और धन-धान्य से आशीष देते हैं। इससे घर में शांति, सकारात्मकता और समृद्धि का वास होता है।
तुलसी के क्यारे में तर्पण करना सबसे प्रभावी
पितृपक्ष में तुलसी के क्यारे में तर्पण करना सबसे प्रभावी माना गया है। इसके लिए प्रातः स्नान कर तुलसी के क्यारे में खड़े हों। अब गंगाजल में तुलसी की पत्तियां डालें और उस जल से पितरों को तर्पण करें।
पितरों का स्मरण करते हुए प्रार्थना करें कि वे कुल-परिवार पर कृपा करें। तुलसी और गंगाजल के इस मेल से किया गया तर्पण पितरों को सीधा तृप्त करता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़े-जितिया व्रत में जिउतिया धागा का है बड़ा महत्व, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं
पितृदोष दूर करने के लिए जरूरी है यह उपाय
इन तुलसी उपायों को करने के लिए बड़े अनुष्ठान की जरूरत नहीं होती है। यह बेहद सरल और फलदायी उपाय हैं, जिन्हें श्रद्धा और विश्वास से किया जाए तो पितृदोष दूर होता है और पूर्वज प्रसन्न होकर हर संकट से रक्षा करते हैं।
These remedies of tulsi in pitru paksha will give freedom from pitra dosh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Petrol-Diesel Price Hike : 28 रुपये तक बढ़ने वाला है पेट्रोल-डीजल का रेट? इस रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
Apr 23, 2026 | 10:17 AMबांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला पुजारी का शव, 3 दिन पहले हुआ था लापता
Apr 23, 2026 | 10:04 AMBaramati By-Election: सुप्रिया सुले ने डाला वोट, शरद पवार क्यों नहीं आए मतदान करने? जानें हेल्थ अपडेट
Apr 23, 2026 | 10:03 AMShare Market में भारी गिरावट: सेंसेक्स 78000 के नीचे खुला, ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का बाजार पर असर
Apr 23, 2026 | 10:02 AMUP Board Result Online Check: वेबसाइट क्रैश हो या इंटरनेट ना हो तो ऐसे देखें अपना रिजल्ट, जानें तीन आसान तरीके
Apr 23, 2026 | 09:58 AMVasai Virar Illegal Dumping और लावारिस वाहनों पर सख्ती, एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे चेक पोस्ट
Apr 23, 2026 | 09:39 AMदोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














