-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 23 July 2026 Thursday Rashifal All Zodiac
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- Written By: अपूर्वा नायक
Daily Horoscope: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए करियर में सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत लेकर आया है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापारिक संकेत।

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope 23 July 2026: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को परिवार और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जबकि कुछ को खर्च, जोखिम और अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।
आज जन्मे बच्चों का भविष्य
आज जन्म लेने वाले बच्चे निडर, साहसी, महत्वाकांक्षी और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। बचपन में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर होगी। शुरुआती शिक्षा सामान्य रहने के बाद अध्ययन में उल्लेखनीय प्रगति करेंगे। मित्रों की संख्या अधिक रहेगी और माता-पिता के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखेंगे।
मेष
छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। दिनचर्या थोड़ी अनियमित रह सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और खानपान में संतुलन रखने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अनावश्यक बहस से दूरी बनाकर रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
तुला राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का पिटारा, मंगलवार को करें ये उपाय चमकेगा किस्मत का तारा
Birthday Horoscope: 21 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें धन और पारिवारिक भविष्यफल
वृषभ
सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। सफलता पाने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नियमित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा।
मिथुन
जोखिम वाले कार्यों में सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मसंतोष और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी।
कर्क
बुजुर्गों और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि कार्यभार अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी।
सिंह
आज शुरू किए गए ज्यादातर कार्य सफल होंगे। लंबे समय से अधूरी पड़ी योजनाओं को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक तनाव से बचें और किसी अनुभवी या पूजनीय व्यक्ति की सलाह को महत्व दें।
कन्या
वरिष्ठों के मार्गदर्शन से आर्थिक और व्यावसायिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला
प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। लंबे समय से चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता बिगड़े हुए कार्यों को भी सफल बना सकती है।
वृश्चिक
दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। शिक्षा और करियर से जुड़े क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं। नियमितता और अनुशासन बनाए रखें।
धनु
सुख-सुविधाओं और खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मकर
कार्यस्थल पर आपके कार्यों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल सकती है। भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। विवाह या रिश्तों से जुड़ी चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
मीन
कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। परिचित लोगों के कारण कुछ कार्यों में देरी हो सकती है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। लाभ सामान्य रहेगा।
ये भी पढ़ें :- साप्ताहिक राशिफल 19-25 July 2026: बुध होंगे मार्गी, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
व्यापार-भविष्य
आज आषाढ़ शुक्ल नवमी और विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से सोना और चांदी के भाव में लगभग 30 से 40 रुपये तक की नरमी देखने को मिल सकती है। धान्यों के भाव में अस्थिरता बनी रहेगी, जबकि कपास, वस्त्र, जूट, पाट और बारदाना में मंदी के संकेत हैं। निवेश और व्यापारिक निर्णय बाजार की चाल को देखकर ही लेना उचित रहेगा। आज का भाग्यांक 3441 शुभ माना गया है।
Daily horoscope 23 july 2026 thursday rashifal all zodiac
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














