- Hindi News »
- Religion »
- Jiutiya Thread Has Great Importance In Jitiya Fast
जितिया व्रत में जिउतिया धागा का है बड़ा महत्व, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं
Jitiya : जितिया व्रत से जुड़ी कई परंपराएं और मान्यताएं हैं, जिनमें से एक है इसमें लाल या पीले रंग का धागा में जिउतिया लॉकेट पहनना। आइए जानते है जितिया व्रत में महिलाएं क्यों पहनती हैं जिउतिया धागा।
- Written By: सीमा कुमारी

जितिया व्रत में महिलाएं क्यों पहनती हैं जिउतिया धागा (सौ.सोशल मीडिया)
Jitiya Thread Significance: तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। यह व्रत बच्चों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए हर साल आश्विन मास की अष्टमी तिथि को उतर भारत सहित बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जैसा कि आप भलीभांति अवगत होंगे कि इस व्रत में महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए निर्जला व्रत करती हैं।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, जितिया व्रत का उत्सव बिहार में 3 दिनों तक मनाया जाता है, जिसे सबसे कठिन उपवास में से एक माना जाता है। जितिया व्रत से जुड़ी कई परंपराएं और मान्यताएं हैं, जिनमें से एक है इसमें लाल या पीले रंग का धागा में जिउतिया लॉकेट पहनना। ऐसे में आइए जानते है जितिया व्रत में महिलाएं क्यों पहनती हैं जिउतिया धागा।
जितिया व्रत में महिलाएं क्यों पहनती हैं जिउतिया धागा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितिया व्रत में पहने जाने वाले धागे को जिउतिया माला या जिउतिया लॉकेट कहते हैं। इस व्रत में इस लॉकेट का बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस माला को पहने बिना यह उपवास पूरा नहीं होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Papaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
Shami Plant: कंगाल को भी मालामाल बना सकता है शमी का पौधा, बस जान लें सही दिशा और वास्तु नियम।
Shani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
यह लाल या पीले रंग का धागा होता है, जिसमें सोने या चांदी के लॉकेट या गांठें बांधी जाती हैं। लॉकेट की संख्या संतान की संख्या के मुताबिक होती है और शुभता के लिए एक अतिरिक्त लॉकेट या गांठ जोड़ी जाती है। बता दें, कुछ लॉकेट पर भगवान जीमूतवाहन की आकृति भी बनी होती है।
जानिए क्या है जितिया व्रत में लॉकेट का महत्व
कहा जाता है कि, जितिया व्रत में यह माला या धागा इसलिए पहना जाता है, क्योंकि यह संतान की दीर्घायु, सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना का प्रतीक होता है। यह मां की आस्था और मातृत्व के समर्पण को भी दर्शाता है। इस लॉकेट के बिना जिउतिया के व्रत अधूरा माना जाता है, क्योंकि इसके बिना उपवास का मनचाहा प्रभाव नहीं होता और व्रत अधूरा रह जाता है।
क्या हैं इस लॉकेट की मान्यताएं:
संतान की लंबी आयु
इस लॉकेट से जुड़ी कई मान्यताएं है। कहा जाता है कि यह धागा और लॉकेट संतान की लंबी आयु और उनके जीवन में आने वाले संकटों को टालने का प्रतीक माना जाता है।
संकल्प का प्रतीक
यह सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि मां की आस्था और संतान के लिए किए गए संकल्प का प्रतीक भी माना जाता है।
व्रत की पूर्णता
मान्यता है कि बिना जिउतिया धागा और लॉकेट के जितिया व्रत अधूरा माना जाता है। साथ ही, इसके बिना व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।
ये भी पढ़े-अगर पहली बार रखने जा रही हैं जीवित्पुत्रिका व्रत, जान लीजिए इसके नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
धार्मिक महत्व
इस धागे को “संरक्षण सूत्र” भी माना गया है और इसके पहनने से व्रत की सफलता सुनिश्चित होती है।
Jiutiya thread has great importance in jitiya fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














