- Hindi News »
- Religion »
- Special Tradition Related To Doli Festival Is Performed Before The Doors Of Kedarnath Dham Are Opened
Kedarnath Doli Yatra 2025: केदार धाम के कपाट खुलने से पहले निभाते हैं डोली उत्सव से जुड़ी खास परंपरा, जानिए इसका महत्व
केदारनाथ धाम भी चार धामों का ही हिस्सा माना गया है। केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है यहां पर दर्शन करने के लिए जो भक्त आता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
- Written By: दीपिका पाल

जानिए केदारनाथ डोली खास परंपरा के बारे में (सौ. सोशल मीडिया)
Kedarnath Doli Yatra 2025: 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरूआत उत्तराखंड से होने वाली है। इस यात्रा में चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए जाएंगे। जहां पर सभी धामों का अपना अलग महत्व होता है। केदारनाथ धाम भी चार धामों का ही हिस्सा माना गया है। केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है यहां पर दर्शन करने के लिए जो भक्त आता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
केदारनाथ धाम में वैसे तो कई परंपराओं का उल्लेख मिलता है लेकिन आपने केदारनाथ डोली यात्रा के बारे में कम ही जाना होगा। चलिए जानते है केदारनाथ धाम की खास परंपरा के बारे में…
जानिए इस खास परंपरा के बारे में
यहां पर केदारनाथ मंदिर डोली उत्सव से जुड़ी परंपरा की बात की जाए तो, 2 मई 2025 को मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही यह परंपरा निभाई जाती है। यहां पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही बाबा भैरव नाथ की पूजा-अर्चना की जाती है. फिर केदारनाथ बाबा की पंचमुखी डोली उखीमठ से केदारनाथ धाम ले जाया जाता है। अगले दिन विधि-विधान के केदारनाथ मंदिर कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
यहां पर परंपरा के अनुसार बताया जाता है कि, केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, तो बाबा केदार की प्रतिमा अगले 6 महीनों के लिए गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान रहती है। भगवान केदारनाथ की डोली पांचमुख वाली होती है, इसलिए इसे पंचमुखी डोली कहा जाता है. इस डोली में बाबा केदार की चांदी की भोग मूर्ति विराजमान होती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
6 महीने तक विराजमान रहती है केदारा की मूर्ति
यहां पर परंपरा के अनुसार बाबा केदार की भोग मूर्ति को पंचमुखी डोली में शीतकालीन गद्दीस्थल यानी ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ लाया जाता है। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के समय बाबा केदार की भोग मूर्ति को इस डोली में केदारनाथ मंदिर ले जाया जाता है। कहा जाता है कि, कपाट खुलने के बाद 6 महीने तक मूर्ति की पूजा केदारनाथ धाम में की जाती है। यहां पर 6 महीने तक शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होती है। बता दें कि, इस साल 2025 में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। वहीं पर इस यात्रा में गंगोत्री के कपाट और यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। इसके अलावा 2 मई 2025 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. इसके बाद बद्रीनाथ के कपाट 4 मई 2025 को खुलेंगे।
Special tradition related to doli festival is performed before the doors of kedarnath dham are opened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














