-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Sawan Shivratri 2026 Best Puja And Jalabhishek Shubh Muhurat
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
- Written By: सीमा कुमारी
Sawan Shivratri 2026 Mahadev Puja : सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इस शुभ दिन का सबसे उत्तम मुहूर्त और पूजा का सही समय।

सावन शिवरात्रि ( सौ.AI)
Sawan Shivratri Shubh Muhurat : सावन में आने वाली शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व बताया गया है। इस बार सावन शिवरात्रि 11 अगस्त, मंगलवार के दिन रखा जा रहा है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है, लेकिन हिंदू धर्म में दो शिवरात्रियों का विशेष महत्व बताया गया है। पहली महाशिवरात्रि, जो फाल्गुन महीने में मनाई जाती है, और दूसरी सावन शिवरात्रि, जो सावन माह में पड़ती है।
सावन शिवरात्रि के दिन देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन कांवड़िए भी अपने जनपद से पवित्र नदियों से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के दुख और परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।
सावन शिवरात्रि 2026 शुभ समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसी दिन कांवड़ यात्रा का जल चढ़ाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
चार पहर की पूजा का समय
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – दोपहर 06 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – रात 03 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का विशेष महत्व
धर्मशास्त्रों में सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे महीने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
खासकर, सावन शिवरात्रि के दिन किया गया जलाभिषेक अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक मानी जाती है। इसलिए श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
सावन शिवरात्रि के दिन लहसुन, प्याज जैसे तामसिक भोजन से बचें। मांस और शराब का सेवन न करें। शिवलिंग पर केतकी का फूल, सिंदूर, रोली या कुमकुम अर्पित नहीं करना चाहिए। भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्ते भी नहीं चढ़ाए जाते। इस दिन किसी से झगड़ा करने, विवाद करने या किसी का अपमान करने से भी बचना चाहिए।
Sawan shivratri 2026 best puja and jalabhishek shubh muhurat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMगोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Aug 05, 2026 | 08:11 PMMBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Aug 05, 2026 | 08:02 PMसदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














