-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- 6 August 2026 Panchang Ashtami Tithi Shubh Muhurat Rahu Kaal
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
- Written By: रीता राय सागर
Krishna Paksha Ashtami: गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। जानिए 6 अगस्त 2026 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और किन कार्यों के लिए यह दिन शुभ माना गया है।

आज का पंचांग (फोटो.सोशल मीडिया)
6 August 2026 Ka Panchang: 6 अगस्त गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टिकोष से विशेष माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अष्टमी तिथि के साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ, जप-तप और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ बताए जा रहे हैं।
आइए जानते हैं गुरुवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल और दिनभर के प्रमुख योग।
तिथि और नक्षत्र
- तिथि: कृष्ण पक्ष अष्टमी (शाम लगभग 6:52 बजे तक), इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी।
- नक्षत्र: भरणी (रात लगभग 8:13 बजे तक), इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
- वार: गुरुवार।
इन शुभ योगों का होगा मेल
पंचांग के अनुसार 6 अगस्त यानी गुरुवार को गण्ड योग और अन्य शुभ संयोगों का प्रभाव रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, मंत्र जाप, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। देवों की कृपा से जीवन सुखमय होता है औऱ प्रभु की कृपा दृष्टि आपके जीवन पर बनी रहती है।
श्रद्धालु इस दिन पीला वस्त्र, केले और चने की दाल का दान करें, तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है। सावन के मास के कारण इस दिन की विशेषता और अधिक बढ़ जाती है, मंदिरों में जलाभिषेक, महामृत्युंजय जाप और रूद्राभिषेक जैसे धार्मिक कार्य भी कराए जा सकते हैं।
आज का शुभ मुहूर्त और राहु काल
शुभ कार्य करने से पहले राहु काल का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नई खरीदारी या किसी नए कार्य की शुरुआत राहुकाल में करने से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार, शुभ मुहूर्त में कार्य करना बेहतर माना जाता है। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से लेकर 3 बजकर 23 मिनट तक बनी रहेगी। उधर, गुलिक काल 8.46 बजे से लेकर 10.25 बजे तक और यमगंड काल 5.28 बजे से लेकर 7.07 बजे तक रहेगी, ऐसे में इन समय विशेष में शुभ कार्यों को न करने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
Aaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
अष्टमी तिथि पर क्या करें?
- भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।
- घर में दीपक जलाकर सकारात्मक ऊर्जा की कामना करें।
इन कार्यों से बचें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहुकाल के दौरान शुभ कार्य, नए निवेश, यात्रा की शुरुआत या मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही क्रोध और वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखना चाहिए, इससे आप किसी भी आवांछित विवाद में पड़ने से बचे रहेंगे। गुरुवार को दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा, इसलिए दक्षिण की ओर यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
6 august 2026 panchang ashtami tithi shubh muhurat rahu kaal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














