-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rules For Eating Prasad Offered On Shivalinga
शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना भूतों का खाना खाने जैसा ! जानें क्या कहती है पौराणिक मान्यताएं
- Written By: रीना पंवार
बहुत से लोग ऐसे हैं जो शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण कर लेते है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण करना चाहिए या नहीं? शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने को लेकर एक पौराणिक कथा है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
शिव की आराधना का पावन पर्व सावन माह, सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस पूरे माह भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में देश-विदेश सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। देवों के देव महादेव की पूजा आराधना के लिए सबसे अच्छा यानी शुभ दिन सोमवार को माना जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव और शिवलिंग की पूजा कर भक्त शुभ आशीष प्राप्त करते हैं।
पूजा पाठ के दौरान भोलेनाथ को उनकी पसंद का भोग भी लगाया जाता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण कर लेते है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण करना चाहिए या नहीं? आइये जानते हैं कि इस विषय में क्या कहते हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार….
प्रसाद को लेकर है पौराणिक कथा
शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने से सभी पापों का अंत हो जाता है और इससे साधक को बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। इससे जीवन में दिव्यता का संचार होता है। इसको लेकर एक कथा बताई जाती है। कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव के मुख से चंडेश्वर नामक गण प्रकट हुआ था। तब शिवजी ने चंडेश्वर को भूत-प्रेतों का प्रधान बना दिया। साथ ही भगवान ने शिवलिंग पर चढ़ाए प्रसाद पर इसको अधिकार दे दिया। मान्यता है कि, शिवलिंग का प्रसाद खाना चंडेश्वर यानी भूतों का खाना खाने जैसा माना गया है। इसलिए मनुष्यों को यह नहीं खाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या सच में शिवजी की तीसरी आंख से हुआ था प्रलय? जानिए 8 रहस्यमयी बातें
क्या आप जानते हैं? द्रौपदी ने मांगा था ऐसा वरदान जिससे उन्हें 5 नहीं, 14 पति मिलने वाले थे!
शिवलिंग के सामने तीन बार ताली क्यों बजाते हैं भक्त? जानें पौराणिक कारण और आध्यात्मिक महत्व
सावन में ‘शिव पुराण’ के विधिवत पाठ से मिलेगा भोलेनाथ का विशेष आशीष, जानिए नियम
खा सकते हैं ऐसे शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद
हालांकि, कई विद्वान इससे अलग मत रखते हैं। उनका कहना है कि कुछ खास तरह के शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ही नहीं खाना चाहिए, बाकी पर चढ़ा प्रसाद खा सकते हैं। अगर आप भी शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाते हैं या घर ले जाते हैं तो कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। धार्मिक ग्रंथों और विद्वानों के अनुसार तांबे, सोने, चांदी आदि धातुओं से बने शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाया जा सकता है। पारद शिवलिंग पर भी प्रसाद चढ़ाने के बाद खा सकते हैं और घर भी ले जा सकते हैं। इन धातुओं से बने शिवलिंग का प्रसाद खाने से किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं लगता है।
प्रतिमा पर चढ़ाया भोग खाने से मिलता है पुण्य
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव की प्रतिमा पर चढ़ाया गया भोग, प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जा सकता है। ऐसा करने से प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Rules for eating prasad offered on shivalinga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Jul 28, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














